Post Top Ad
Wednesday, May 19, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, संघ की टीम घर-घर जाकर लोगों की कर रही थर्मल स्क्रीनिंग।
रायसेन/सिलवानी, संघ की टीम घर-घर जाकर लोगों की कर रही थर्मल स्क्रीनिंग।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने कहर तबाही मचाई है, हजारों लोग काल के गाल में समा चुके हैं। वहीं रोजाना नए मरीज सामने आ रहे हैं, कोरोना की तीसरी लहर की भी चेतावनी मिल रही है। ऐसे में सरकार समेत पूरा प्रशासन कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के हरसंभव प्रयास में जुटी है। अब कोरोना रोकथाम के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भी मैदान में उतर आया है। सिलवानी नगर सहित अलग-अलग हिस्सों में संघ ने कोरोना काल में सेवा कार्य शुरू कर दिया है। संघ की टीम द्वारा घर-घर जाकर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। मरीजों की पहचान होना, सही समय पर इलाज मिलना जरूरी।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह अलोक रघुवंशी ने बताया कि संक्रमण की पहचान करना और मरीजों को उचित उपचार मिलना, इस उद्देश्य से संघ की विभिन्न टोलियां नगर की अलग-अलग कॉलोनियों में स्क्रीनिंग एवं टेस्टिंग का काम कर रही हैं। टेस्टिंग एवं ट्रीटमेंट की पद्धति से कोरोना को फैलने से रोका जा सकता है। वैक्सीनेशन के लिए जन जागरण किया गया एवं सभी से वैक्सीन लगवाने का आग्रह किया तथा वैक्सीनेशन की जानकारी ली गई। नगर कार्यवाह आलोक रघुवंशी, सोनू शर्मा, आयुष अग्रवाल, रितिक राजपूत, अंत्योदय पांडे, अंशुल धाकड़ आदि स्वयंसेवक लगातार नागरिकों के सम्पर्क में रहकर कार्य कर रहे है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद