मुख्यमंत्री चौहान का कर्मचारी संगठनों ने माना आभार। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, May 18, 2021

मुख्यमंत्री चौहान का कर्मचारी संगठनों ने माना आभार।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

मुख्यमंत्री चौहान का कर्मचारी संगठनों ने माना आभार। 


भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकम्पा नियुक्ति योजना और मुख्यमंत्री कोविड-19 विशेष अनुग्रह योजना लागू करने के लिए विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री चौहान का आभार माना है। आज निवास पर कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री चौहान से भेंट की।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोरोना का कठिन काल हो या सामान्य समय कर्मचारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। उनके परिवारों की चिंता राज्य शासन का दायित्व है। मुख्यमंत्री चौहान ने कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे कर्मचारियों को कोविड से बचाव की सभी सावधानियों का अनुसरण हर समय करने के लिए लगातार प्रेरित करते रहें।

मुख्यमंत्री चौहान से आज मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक, कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार पटेल, मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मेहमूद खान, न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता संघ के संयोजक ओ.पी.एस. राजपूत, राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष डी.के. यादव, मध्यप्रदेश निगम मंडल कर्मचारी महासंघ के प्रांताध्यक्ष अजय श्रीवास्तव नीलू, भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम धन्ना तथा प्रतिनिधि वरूणा गोयल, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री हेमंत श्रीवास्तव तथा कोषाध्यक्ष अनिल एडविन और संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जीतेन्द्र भदौरिया तथा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अजय अवस्थी ने भेंट की।



No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...