Post Top Ad
Tuesday, May 18, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, घरों से सामान विक्रय करने वालों को एसडीएम ने दी सख्त हिदायत।
रायसेन/बरेली, घरों से सामान विक्रय करने वालों को एसडीएम ने दी सख्त हिदायत।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। कोरोना कर्फ्यू के चलते राशन, कपड़ा व्यवसाय, ज्वेलर्स विक्रेता सहित अन्य प्रतिष्ठानों के संचालक अपने घरों से व्यवसाय कर रहे हैं ।इस बात की जानकारी एसडीएम प्रमोद गुर्जर को लगी तो दोपहर समय वह तहसीलदार, थाना प्रभारी, पटवारी और दल के साथ बाजार भ्रमण पर निकले। इस दौरान उन्हें जानकारी उपलब्ध हुई थी जैन मोहल्ला में कपड़ा व्यवसाई और किराना व्यवसाई घर से ही व्यवसाय चला रहे हैं। उन्होंने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया तो मौके पर कोई सुराग उनके हाथ नहीं लगा फिर भी उन्होंने व्यवसायियों को बुलाकर सख्त हिदायत दी कि अगर घर से व्यवसाय करते पकड़े गए तो आपके विरुद्ध 188 की धारा के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि व्यवसायियों के घरों के आसपास नजर रखी जाएगी, इस दौरान अगर कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए पाए जाते हैं तो उनका लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है।
ज्ञात हो कि बड़ा बाजार में व्यवसायी सुबह 7.00 बजे से ही अपनी दुकानों के आधे शटर खोलकर व्यवसाय प्रारंभ कर देते हैं। जब तक पुलिस बाजार पहुंची है तब तक वह अपना काफी हद तक व्यवसाय कर लेते हैं। व्यवसायियों की दुकानों के सामने कर्मचारी खड़े रहते हैं जो नगर प्रशासन के अधिकारियों पर पूरी मुस्तैदी से नजर रखे रहते हैं। कोई आते दिखता है तो तुरंत अंदर जानकारी पहुंचा देते हैं, इस तरह से वह पकड़ में नहीं आ पा रहे हैं।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद