राज्य मंत्री परमार के प्रयासों से शुरू होगा आईसीयू वार्ड। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, May 17, 2021

राज्य मंत्री परमार के प्रयासों से शुरू होगा आईसीयू वार्ड।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

राज्य मंत्री परमार के प्रयासों से शुरू होगा आईसीयू वार्ड। 


भोपाल। स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन मंत्री और कोविड-19 नियंत्रण और रोकथाम के लिए शाजापुर और आगर-मालवा जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि शुजालपुर सिटी सिविल हॉस्पिटल में आईसीयू वार्ड बनाया जायेगा। इससे कोविड-19 से संक्रमित गंभीर मरीजों का शुजालपुर में ही इलाज किया जा सकेगा। शाजापुर जाने में लगने वाले बहुमूल्य समय की बचत होगी और अनेकों मरीजों की जान भी बच सकेगी।

परमार ने बताया कि सिविल हॉस्पिटल शुजालपुर के मरीजों के लिए नागरिक बन्धुओं का लगातार सहयोग मिल रहा है। कुंथुनाथ जैन मंदिर शुजालपुर मंडी के जैन धार्मिक एवं पारमार्थिक न्यास की तरफ से अचलगच्छ कच्छी वीसा ओसवाल द्वारा मन्दिर की 64वीं वर्षगाँठ के अवसर पर एक 'एयर कंडीशनर' दान किया गया है। शुजालपुर सिटी सिविल हॉस्पिटल में बनने वाले आईसीयू वार्ड में इसका उपयोग किया जाएगा। इसी तरह 'अपनों के लिए-अपना कोविड केयर सेंटर' के लिए शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस.एन. गुप्ता द्वारा 'स्पंधन चेरिटेबल ट्रस्ट' की ओर से दो ऑक्सीजन कन्संट्रेटर दान किये गये हैं। राज्य मंत्री परमार ने संकट के समय में आमजनों की मदद करने के लिए आगे आये मानव रूपी फरिश्तों का हार्दिक आभार और धन्यवाद व्यक्त किया है।



No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...