Post Top Ad
Wednesday, May 19, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, नल आप्रेटर से मारपीट, सिर में आई चोट, प्रकरण दर्ज।
रायसेन/सिलवानी, नल आप्रेटर से मारपीट, सिर में आई चोट, प्रकरण दर्ज।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। नगर परिषद सिलवानी के नल जल योजना के जल आप्रेटर मुन्ना खां को वार्ड 3 इन्द्रा आवास में पानी की सप्लाई को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि डंडे से पिटाई कर दी, जिससे सिर में चोट लगने से खून आ गया। पुलिस ने मुन्ने खा पिता नसीर खान निवासी सिलवानी की रिपोर्ट पर भादवि की धारा 294, 323, 506, 34 में सददाम पिता जमील, इतजार उर्फ मजले पिता जमील, इंजयाज पिता जमील एवं जमील के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। वही फरियादी का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार किया गया। फरियादी मुन्ने खां ने बताया वह नगर परिषद में नल आप्रेटर के पद पर पदस्थ है। मंगलवार को सुबह नल जल योजना की मोटर खराब होने से चालू नही की गई थी जिससे सुधरने के बाद शाम को चालू कर घर लौट रहा था। वार्ड 3 के लोगों से पानी भरने का बोलने लगा तभी शाम को नल चलाने को लेकर सददाम पिता जमील, इतजार उर्फ मजले पिता जमील, इंजयाज पिता जमील एवं जमील ने गंदी-गंदी गाली देने लगे और मना करने पर डंडे से हमला कर दिया जिससे सिर में से खून बहने लगा। वार्ड के अन्य लोगों ने बीच बचाव कराया एवं जान से मारने की धमकी भी दी है। इस घटना से नगर परिषद के कर्मचारियों में आक्रोष है। कोरोना काॅल में सभी कर्मचारी दिन-रात नागरिकों की सेवा में लगे हुये है और कर्मचारियों के इस कार्य के परिणाम स्वरूप मारपीट हो रही है। नगर परिषद के कर्मचारियों ने आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार करने की मांग की है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद