Post Top Ad
Wednesday, May 19, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
भोपाल, जावेद ने नाबालिग को पहले प्यार के जाल मैं फसाया, घुमाने ले गया दुष्कर्म किया और आब बात करना छोड़ दिया; यहां क्लिक कर जाने क्या है पूरा मामला।
भोपाल, जावेद ने नाबालिग को पहले प्यार के जाल मैं फसाया, घुमाने ले गया दुष्कर्म किया और आब बात करना छोड़ दिया; यहां क्लिक कर जाने क्या है पूरा मामला।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
भोपाल में 16 साल की एक नाबालिग से ज्यादती किए जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल में इलाज के दौरान पहचान होने के बाद आरोपी अपने साथ लड़की को घुमाने के बहाने होटल ले गया था। यहां उसने डरा धमकाकर लड़की से ज्यादती की। पहले तो वह शादी करने की बात करता रहा, लेकिन बाद में उसने उससे संपर्क तोड़ दिया। लड़की को आरोपी का सिर्फ नाम मालूम है। हनुमानगंज पुलिस ने बताया कि जहांगीराबाद में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग ने कक्षा आठवीं पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी है। उसने पुलिस को बताया कि इसी साल फरवरी में उसकी बड़ी बहन की तबीयत खराब हो गई थी। परिजनों ने बहन को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया था, वह भी वहां बहन की देखभाल के लिए रहती थी। यहीं पर जावेद खान नाम के युवक से पहचान हुई, उसके परिवार में से कोई भर्ती था। दोनों में काफी दिनों तक अस्पताल में मुलाकात हुई, इसके बाद उसने फोन नंबर ले लिया। कुछ दिनों तक बातचीत के बाद ही जावेद ने उससे प्यार करने की बात कही। उसने 25 फरवरी को घूमने के बहाने बुलाया, यहां से वह हनुमानगंज इलाके में एक होटल में ले गया। होटल में पहुंचने के बाद वह उसे एक कमरे में ले गया। कमरे में पहुंचने पर उसने कुछ कहना चाहा, तो वह बोला यहां हमें देखने वाला कोई नहीं है। इसके बाद उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
मेरे रोने पर जावेद बोला डर मत, मैं तुझे बहुत प्यार करता हूं, जल्द ही शादी करेंगे। इसके बाद उसने दो बार और ज्यादती की, पिछले कुछ दिनों से जावेद ने दूरी बनाना शुरू कर दिया। उसने अपने मोबाइल की सिम भी बंद कर दी। कई दिनों तक कोशिश के बाद भी जब उससे संपर्क नहीं हो पाया, तो पूरी बात अपने भाई को बता दी। भाई के साथ ही थाने आकर रिपोर्ट की। आरोपी के बजरिया में रहने का पता चला है, हालांकि अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद