रायसेन/बरेली, किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कमिश्नर को किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, May 16, 2021

रायसेन/बरेली, किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कमिश्नर को किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कमिश्नर को किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन।

रायसेन/बरेली, किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कमिश्नर को किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। भारतीय किसान संघ जिला रायसेन प्रतिनिधिमंडल ने बरेली आए कमिश्नर को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान में क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मूंग की फसल लगाई गई है जिसमें कीटों का प्रकोप के चलते फसल को बचाने हेतु समय पर कीटनाशक दवाओं की आवश्यकता होती है। अतः सप्ताह में 3 दिन कीटनाशक दवाओं की दुकानों को खोलने की अनुमति प्रदान की जाए एवं आगामी बोनी हेतु धान एवं तूबर के बीच हेतु भी दुकानों को खोलने की अनुमति प्रदान की जाए। जिस पर कमिश्नर ने तुरन्त कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए बरेली में सप्ताह में 3 दिन कीटनाशक एवं बीज की दुकानों को खोलने के आदेश जारी किए। साथ ही भारतीय किसान संघ ने कोरोना महामारी से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान को और तेज करने का आग्रह किया जिसमें प्रत्येक गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर संपूर्ण टीकाकरण करने का आग्रह किया एवं नगर में प्रत्येक वार्ड में टीम भेजकर टीकाकरण करने का आग्रह किया। भारतीय किसान संघ ने वर्तमान में शासन द्वारा सहकारी समितियों के माध्यम से खरीदे जा रहे गेहूं की फसल में बारदाने की कमी को तुरन्त दूर करने एवं खरीदी होने के पश्चात तुरन्त किसानों का बिल बनाने एवं खरीदी की राशि उनके खाते में तुरन्त ट्रांसफर करने का आग्रह किया। भारतीय किसान संघ ने कोरोना की रोकथाम हेतु प्रत्येक गांव स्तर पर कोटवारों की गांव के बाहर तैनाती करने का आग्रह किया एवं गांवों में आने-जाने वाले लोगों का रिकार्ड रखने का आग्रह किया जिससे महामारी को गांव में फैलने से रोका जा सके। भारतीय किसान संघ ने आग्रह किया कि नहर में थोड़ा-थोड़ा पानी छोड़ा जाए जिससे गर्मी के चलते पशु-पक्षियों को पानी पीने की सुविधा मिल सके। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष संतोष पटेल के साथ भारतीय किसान संघ के कोषाध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह ठाकुर एवं मंत्री भगवान सिंह ठाकुर शामिल थे। कमिश्नर ने समस्त समस्याओं का हल करने का आश्वासन भारतीय किसान संघ प्रतिनिधिमंडल को दिया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...