Post Top Ad
Monday, May 17, 2021
Home
इन्दौर
कोरोना
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
दवा गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपए की वैक्सीन जलकर खाक।
दवा गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपए की वैक्सीन जलकर खाक।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे।
मध्य प्रदेश में जहां एक तरफ कोरोना का संकट गहराया हुआ है वहीं दूसरी तरफ आग लगने की घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के एस.आर. कम्पाउंड में रविवार को एक दवा गोदाम में भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार यह गोदाम भारत सीरम एंड वैक्सीन लिमिडेट का बताया जा रहा है। आग लगने की सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने के प्रयास किए गए, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लगाया जा सका है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में लाखों के मूल्य की वैक्सीन भी जलकर खाक हो गई, आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते गोदाम में रखी कई बीमारियों के इस्तेमाल में आने वाली वैक्सीन को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस मामले में एक जानकारी ये भी सामने आई है कि ब्लैक फंगस नामक बीमारी में इस्तेमाल होने वाली वैक्सीन भी इसी गोदाम में रखी हुई थी, जिसके लगभग एक हजार इंजेक्शन रखे थे। हालांकि इनको नुकसान हुआ है या नहीं इसकी जांच जारी है, वही गोदाम में दवाइयों के हजारों बॉक्स रखे हुए थे। दमकल की टीम के अधिकारी संतोष दुबे ने बताया कि आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है और आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक करीब 20 से 25 लाख रुपए के माल का नुकसान हुआ है, जिसकी पड़ताल की जा रही है।
Tags
# इन्दौर
# कोरोना
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
इन्दौर,
कोरोना,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद