Post Top Ad
Thursday, May 6, 2021
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
रेलिंग तोड़कर ट्रक नदी मैं गिरा, SOG के दो सिपाहियों सहित ट्रक ड्राइवर की मौत, SOG ने पकड़ा था चोरी का ट्रक, यहां क्लिक कर जाने कहाँ का है पूरा मामला।
रेलिंग तोड़कर ट्रक नदी मैं गिरा, SOG के दो सिपाहियों सहित ट्रक ड्राइवर की मौत, SOG ने पकड़ा था चोरी का ट्रक, यहां क्लिक कर जाने कहाँ का है पूरा मामला।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश। हरदोई जिले में एक ट्रक गर्रा नदी की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरा, ट्रक में सवार (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) SOG के दो सिपाही और ड्राइवर डूब गए। यह मामला पाली थाना क्षेत्र का है। गुरुवार तड़के करीब 3 बजे से रेस्क्यू जारी है, अभी तक सिर्फ ड्राइवर का शव बरामद हुआ है। जबकि सिपाहियों का कुछ पता नहीं चला है। यह हादसा तब हुआ जब चोरी के ट्रक को SOG टीम हरदोई ला रही थी, SP अनुराग वत्स मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस के अनुसार शाहाबाद से करीब 10 दिन पहले एक ट्रक चोरी हुआ था, ट्रक और चोरों की तलाश में लगी SOG को गुरुवार तड़के सफलता मिल गई। ट्रक को पाली थाना क्षेत्र के रूपापुर के पास बरामद कर लिया गया, सूचना के अनुसार ट्रक को लेकर SOG की टीम हरदोई आ रही थी। टीम के अन्य सदस्य अपनी गाड़ी पर थे, जबकि सिपाही श्रवण जायसवाल और जितेंद्र शर्मा, चालक के साथ ट्रक पर सवार थे। गुरुवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे पाली शाहाबाद मार्ग पर गर्रा नदी के पुल पर ट्रक पहुंचा ही था कि अनियंत्रित होकर ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरा। टीम के अन्य सदस्यों ने पाली थाना पुलिस को सूचना दी, इसके बाद पुलिस ने क्रेन से ट्रक निकलवाने का प्रयास किया, लेकिन क्रेन नदी से ट्रक को नहीं खींच पाई। जिसके बाद ट्रक को निकालने के लिए बड़ी क्रेन मंगवाई गई, जिसके बाद ट्रक ड्राइवर का शव बरामद किया गया है। SP अनुराग वत्स ने तीनों की मौत की पुष्टि की है। हालांकि, दोनों पुलिसकर्मियों के शव बरामद नहीं हुए हैं, रेस्क्यू टीम उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ट्रक को निकालने का प्रयास कर रही है। ड्राइवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद