50 मीटर तक बिखरे शव, पति से विवाद के बाद 5 बेटियों के साथ ट्रेन के सामने कूदी महिला। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, June 10, 2021

50 मीटर तक बिखरे शव, पति से विवाद के बाद 5 बेटियों के साथ ट्रेन के सामने कूदी महिला।

50 मीटर तक बिखरे शव, पति से विवाद के बाद 5 बेटियों के साथ ट्रेन के सामने कूदी महिला।


50 मीटर तक बिखरे शव, पति से विवाद के बाद 5 बेटियों के साथ ट्रेन के सामने कूदी महिला।

छत्तीसगढ़। महासमुंद में एक महिला ने अपनी 5 बेटियों के साथ बुधवार देर रात ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। सभी के शव गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक पर 50 मीटर दूर तक बिखरे पड़े मिले हैं। मरने वाले सभी बच्चों की उम्र 10 से 18 साल के बीच है। बताया जा रहा है कि शराबी पति से विवाद होने के बाद महिला ने ऐसा कदम उठाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, जिले के इमलीभांठा नहर पुलिया के पास गुरुवार सुबह लोगों ने रलवे ट्रैक पर शव पड़े देखे तो कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। रेलवे को भी इसकी जानकारी दी गई और ट्रेनों की आवाजाही को रोका गया है। जिस महिला का शव मिला है उसकी उम्र करीब 50 से 55 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस शवों को एकत्र कर मोर्चरी भिजवाने की व्यवस्था में लगी है।

50 मीटर तक बिखरे शव, पति से विवाद के बाद 5 बेटियों के साथ ट्रेन के सामने कूदी महिला।

बताया जा रहा है कि महिला का पति बुधवार शाम को शराब पीकर घर आया था, इसके चलते दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि महिला शाम करीब 7.30 बजे अपनी पांचों बेटियों को लेकर घर से निकल गई, इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं था। बताया जा रहा है कि रात करीब 9-9.30 बजे के बीच लिंक एक्सप्रेस के सामने सभी ने एक साथ कूदकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि घटना देर रात हुई होगी। महिला और तीन लड़कियों के शव थोड़ी दूरी पर, जबकि दो अन्य लड़कियों के शव ट्रैक पर आगे पड़े मिले हैं। शवों के साथ उनकी चप्पलें भी दूर तक बिखरी हुई थीं। फिलहाल अभी शवों को उठवाने का काम चल रहा है। पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है, जिसके बाद महिला और उसकी बेटियों की पहचान हो गई है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...