भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष की आपत्तिजनक फोटो हुई वायरल, नेपाल टूर की फोटो, विवाद होने पर बोले यह मेरी निजी जिंदगी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, June 9, 2021

भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष की आपत्तिजनक फोटो हुई वायरल, नेपाल टूर की फोटो, विवाद होने पर बोले यह मेरी निजी जिंदगी।

भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष की आपत्तिजनक फोटो हुई वायरल, नेपाल टूर की फोटो, विवाद होने पर बोले यह मेरी निजी जिंदगी।


भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष की आपत्तिजनक फोटो हुई वायरल, नेपाल टूर की फोटो, विवाद होने पर बोले यह मेरी निजी जिंदगी।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (BJYM) के नेता विकास दुबे उर्फ दीपू की एक युवती के साथ आपत्तिजनक फोटो सामने आई है। दीपू BJYM के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष हैं। ये फोटो दो साल पहले की बताई जा रही है। तब विकास नेपाल के काठमांडू में टूर पर गए थे और एक बार में युवती के साथ आपत्तिजनक फोटो खिंचवाई थी। ये फोटो सामने आने के बाद विकास दुबे ने सफाई दी है। उधर सपा नेताओं ने भाजपा नेताओं पर तंज कसा है। कहा कि भाजपा खुद को संस्कारी पार्टी होने का दावा करती है और इनके नेता पशुपति मंदिर दर्शन करने के बहाने इस तरह का आचरण करते हैं। विकास ने कहा, 'काठमांडू बाबा पशुपति नाथ के दर्शन करने गया था। मेरे साथ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर, एक इंस्पेक्टर और अन्य साथी गए हुए थे। लेकिन इन सबका मेरे राजनीतिक कॅरियर से कोई लेना-देना नहीं है। 20 साल के कॅरियर में राजनैतिक कुछ गड़बड़ी की हो तो बताइए।' विकास ने अपने ऊपर लगे आपराधिक मुकदमों के बारे में भी सफाई दी। कहा कि मेरे ऊपर जो भी अपराधिक मुकदमें छात्र जीवन के समय में लगे थे अब सभी खत्म हो चुके हैं।

BJYM के क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास दुबे, नारायण सिंह भदौरिया और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर की दोस्ती काफी चर्चित रही है। हालांकि अब तीनों में फूट पड़ गई है। हाल ही में नारायण के जन्मदिन पार्टी में पुलिस की छापेमारी हुई थी। आरोप है कि ये छापेमारी संदीप के इशारे पर ही हुई थी। इसके बाद नारायण गुट ने संदीप की पोल खोलनी शुरू कर दी। मालूम चला कि संदीप ने सत्ता में धमक के सहारे अपने ऊपर लगे सभी आपराधिक मुकदमें खत्म करवा दिया। यहां तक ही हिस्ट्री शीट भी खत्म हो गई, अब संदीप दुबे की तस्वीरें सामने आ गईं हैं।

भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष की आपत्तिजनक फोटो हुई वायरल, नेपाल टूर की फोटो, विवाद होने पर बोले यह मेरी निजी जिंदगी।

कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष के दायरे में 17 जिले आते हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष इन जिलों का प्रभारी होता है। तमाम आरोपों के बाद भी भाजपा के पदाधिकारियों ने विकास को जुलाई-2018 क्षेत्रीय अध्यक्ष बना दिया। विकास दुबे पर छात्र जीवन से ही कई अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। सबसे पहले 1996 में उनके खिलाफ गोविंद नगर थाने में हत्या का प्रयास, रासुका, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई थी। इसके बाद किदवई नगर में 2009 में हत्या के प्रयास की एफआईआर हुई थी। एक दर्जन से अधिक गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई तो इसके पुलिस से बचने के लिए राजनीति का सहारा लिया।

बार में युवती के साथ विकास दुबे की आपत्तिजनक फोटो सामने आई तो राजनीतिक गलियारे में चर्चाएं शुरू हो गईं। इसके साथ ही विकास की फोटो अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ आई है। पार्टी के कई नेताओं ने भी दबे जुबान से विकास दुबे पर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...