महिला की फंदे से मौत, ससुराल वाले लड़की होने से थे नाराज, करते थे प्रताड़ित, मायके वालों ने लगाये आरोप। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, June 7, 2021

महिला की फंदे से मौत, ससुराल वाले लड़की होने से थे नाराज, करते थे प्रताड़ित, मायके वालों ने लगाये आरोप।

महिला की फंदे से मौत, ससुराल वाले लड़की होने से थे नाराज, करते थे प्रताड़ित, मायके वालों ने लगाये आरोप।


महिला की फंदे से मौत, ससुराल वाले लड़की होने से थे नाराज, करते थे प्रताड़ित, मायके वालों ने लगाये आरोप।
मृतक बिन्दू की फाइल फाेटाे

पानीपत। काबड़ी राेड पर कालूपीर काॅलाेनी में शनिवार काे शादी के करीब ढाई साल बाद ही फांसी लगाने से एक महिला की माैत हाे गई। मायके वालाें का आराेप है कि ससुराल वाले लड़का चाहते थे, लेकिन बेटी हाेने पर उसे प्रताड़ित करने लगे, दहेज में रुपए की डिमांड की गई। इसकाे लेकर उसके साथ मारपीट करते थे। दहेज की मांग पूरी न हाेने और लड़का पैदा न हाेने पर ससुराल वालाें ने ही फांसी देकर उसकाे मार डाला। पिता की शिकायत पर पुराना औद्याेगिक थाना पुलिस ने पति, सास, ससुर समेत 6 के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। जींद के ढाठरथ गांव निवासी बीरबल पुत्र चंदाराम ने पुलिस काे शिकायत दी कि बेटी 24 वर्षीय बिंदू की शादी 7 जनवरी 2019 काे कालूपीर काॅलाेनी निवासी सुनील पुत्र कर्णसिंह के साथ हुई थी। शादी में करीब 8 लाख रुपए खर्च किए थे, लेकिन ससुराल वाले खुश नहीं थे।

बार-बार नकद रुपयाें की मांग की। बेटी के बताने पर कई बार माैजिज व्यक्तियाें के साथ आकर बिंदु के ससुराल वालाें काे समझाया। हर बार वे गलती मान लेते और फिर परेशान करने लगते थे। बिंदु के पति काे कई बार रुपए दिए, करीब डेढ़ साल पहले बिंदु ने बेटी गुंजन काे जन्म दिया। आराेप है कि ससुराल वाले बेटी हाेने से खुश नहीं थे, वे लड़का चाहते थे। बार-बार लड़का पैदा करने के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। फिर भी पिता ने पीलिये में दाे लाख रुपए खर्च किए। तब भी ससुराल वाले खुश नहीं हुए। पति सुनील, ससुर कर्णसिंह, सास, जेठ सुरेंद्र, जेठानी रीना व ननद किरण ने उसके साथ मारपीट की और एक लाख रुपए की डिमांड की। रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। बेटी ने पिता काे बताया ताे उन्हाेंने एक लाख रुपए पति के खाते में डाल दिए। इसके बाद भी ससुराल वाले अपनी हरकताें से बाज नहीं आए।

शिकायत के अनुसार, 3 जून काे पिता ने बात करने के लिए बेटी काे कई बार काॅल किया, लेकिन पति ने बेटी से बात नहीं करवाई। तब अर्जुन नगर में रह रही बिंदु की मामी शीला काे फाेन किया और बिंदु के घर जाकर पता लेने भेजा। शीला घर गई ताे उसके साथ गाली गलाैच कर मारपीट की, बिंदु से नहीं मिलने दिया। 5 जून काे वह पति काे बार-बार काॅल कर रहे थे, लेकिन काेई जबाव नहीं मिला। बाद में ससुर ने फाेन कर बताया कि सरकारी अस्पताल आ जाओ। करीब एक घंटे तक ससुराल वाले उनकाे अलग-अलग स्थानाें पर घुमाते रहे, बाद में पता चला कि बिंदु की माैत हाे गई और शव सिविल अस्पताल में रखा है। बिंदु करीब दाे माह की गर्भवती थी, बीरबल की 5 बेटियाें में बिंदु सबसे छाेटी थी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...