मंहगाई का विरोध करने निकले कांग्रेश के कार्यकर्ता फोटो खिंचवाने को लेकर आपस मे भिड़े, प्रदर्शन से पहले अपने नेताओं को किया ढोक, भाजपा ने ली चुटकी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, June 11, 2021

मंहगाई का विरोध करने निकले कांग्रेश के कार्यकर्ता फोटो खिंचवाने को लेकर आपस मे भिड़े, प्रदर्शन से पहले अपने नेताओं को किया ढोक, भाजपा ने ली चुटकी।

मंहगाई का विरोध करने निकले कांग्रेश के कार्यकर्ता फोटो खिंचवाने को लेकर आपस मे भिड़े, प्रदर्शन से पहले अपने नेताओं को किया ढोक, भाजपा ने ली चुटकी।


मंहगाई का विरोध करने निकले कांग्रेश के कार्यकर्ता फोटो खिंचवाने को लेकर आपस मे भिड़े, प्रदर्शन से पहले अपने नेताओं को किया ढोक, भाजपा ने ली चुटकी।

इंदौर। काेराेना के कारण लाॅक इंदाैर के अनलाॅक हाेते ही शुक्रवार काे कांग्रेसी पेट्रोल, डीजल की बढ़ी कीमताें के खिलाफ मैदान में उतर आए। हालांकि ना यहां पर चेहरे पर मास्क दिखा, ना ही सोशल डिस्टेंसिंग। अखिल भारतीय कांग्रेस के निर्देश पर कांग्रेसियों ने शहर के सभी पेट्रोल पंपों पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। हालांकि वे कोसने तो केंद्र और प्रदेश सरकार को पहुंचे थे, लेकिन फोटो खिंचवाने को लेकर आपस में ही उलझ लिए। इसके अलावा प्रदर्शन के पहले वे अपने नेता को नमन करना भी नहीं भूले। महिला हो या पुरुष कार्यकर्ता सभी ने पहले ढोक दिया, फिर भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर वार किया। पूरे प्रदर्शन को लेकर भाजपा ने चुटकी ली है। कांग्रेसियों के आपसी भिड़ंत का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा - डायन बेहद समझदार हैं, मुखौटा लगाने के बावजूद भी मुंह पर मास्क पहनना नहीं भूलीं। डायन, इंसानों से ज्यादा समझदार, सतर्क है।


पेट्रोल-डीजल के दाम में हुई लगातार मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने शुक्रवार को 2 घंटे तक प्रदर्शन किया। कांग्रेसी सभी पेट्रोल पंप पर काली पट्टी और हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया अभा कांग्रेस कमेटी के निर्देश और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर उक्त प्रदर्शन किया गया। साथ ही बढ़ी हुई मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की गई। रीगल चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विधायक संजय शुक्ला, विधायक विशाल पटेल मौजूद रहे। विधायक संजय शुक्ला ने कहा कि पेट्राेल-डीजल ही नहीं। तेल, चावल, गेहूं, सभी के भाव बढ़ते जा रहे हैं। देश की जनता मर रही है, वह महामारी से खुद के बचाव में लगी हुई है। ऐसे में मोदी सरकार पेट्रोल, डीजल के दाम में शतक लगाने में लगी हुई थी। आम जनता मर रही है, जनता सब देख रही है 2023 और 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में वही, इसका जवाब देगी। कांग्रेसियाें ने कहा एक तरफ लोग पहले ही परेशान हैं। ऊपर से केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार जनता को राहत पहुंचाने की जगह आर्थिक भार दे रही है। जनवरी में पेट्रोल 91.46 रु एवं डीज़ल 81.62 रु था। वर्तमान में पेट्रोल 105 रु. और डीजल 94 रु. तक पहुंच गया है।

मंहगाई का विरोध करने निकले कांग्रेश के कार्यकर्ता फोटो खिंचवाने को लेकर आपस मे भिड़े, प्रदर्शन से पहले अपने नेताओं को किया ढोक, भाजपा ने ली चुटकी।

भाजपा प्रवक्ता उमेश शर्मा ने प्रदर्शन का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें कांग्रेसी आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। यह पूरा मामला रीगल चौराहे का है, जहां पर फोटो खिंचवाने को लेकर आगे-पीछे होेने पर विवाद हुआ। शर्मा ने वीडियो के साथ लिखा - इसमें भाईचारा हमेशा कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करता है, मुंह पर मास्क भले ना हो गाली गलौज है। इंदौर में सज्जन सिंह वर्मा जी की प्रेरणादायक उपस्थिति में परंपरा पालन। डायन बेहद समझदार हैं, मुखौटा लगाने के बावजूद भी मुंह पर मास्क पहनना नहीं भूलीं। डायन, इंसानों से ज्यादा समझदार सतर्क है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...