रायसेन/बरेली, सुहागिन महिलाओं ने अपने सुहाग और संतान की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, June 10, 2021

रायसेन/बरेली, सुहागिन महिलाओं ने अपने सुहाग और संतान की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत।

सुहागिन महिलाओं ने अपने सुहाग और संतान की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत।

  • वट सावित्री व्रत, शनि जयंती अमावस्या और सूर्य ग्रहण एक साथ।

रायसेन/बरेली, सुहागिन महिलाओं ने अपने सुहाग और संतान की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। गुरुवार को वट सावित्री व्रत, शनि जयंती अमावस्या और सूर्य ग्रहण एक साथ शुभ संयोग मैं आए। हालांकि सूर्य ग्रहण का सभी राशियों पर प्रभाव नहीं पड़ा। वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं ने अपने सुहाग और संतान की लंबी उम्र के लिए रखा। इसी दिन अमावस्या तिथि भी शुभ संयोग में आई। इस तिथि पर पितरों के लिए तर्पण कार्य भी किए गए। शास्त्रों के अनुसार जेष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर शनिदेव का जन्म हुआ था इसलिए इस दिन को शनि जयंती के नाम से भी जाना जाता है। अमावस्या तिथि पर इस वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण भी गुरुवार को लगा। लेकिन भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखने के कारण इसका प्रभाव देखने को नहीं मिला। पति की लंबी आयु के लिए रखा जाने वाला व्रत वट सावित्री व्रत गुरुवार को सुहागिन महिलाओं के द्वारा रखा गया, यह व्रत हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या को रखा जाता है। प्रातः समय से ही सुहागिन महिलाए साज सिंगार करके मंदिरों के आसपास लगे पीपल और वट वृक्ष के पास पहुंची जहां पर उन्होंने वट वृक्ष की पूजा अर्चना की ओर वट वृक्ष की परिक्रमा लगाई। सुहागिन महिलाओं के इस व्रत पर कोरोना का कहीं भी असर देखने को नहीं मिला। सुहागन महिलाओं की श्रद्धा कोरोना पर भारी पड़ती दिखाई दी। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण वापस लौटाने के लिए यमराज को भी विवश कर दिया था। इस व्रत के दिन सत्यवान-सावित्री कथा को भी पढ़ा या सुना जाता है। वट सावित्री व्रत को उत्तर भारत के कई हिस्सों जैसे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, दिल्ली और हरियाणा समेत कई जगहों पर मनाया जाता है। अमावस्या तिथि पर नर्मदा तटो पर भी आस्था की डुबकी लगाई गई। वही शनि मंदिर पर भी पूजन अर्चना का दौर प्रातः समय से शाम समय तक चलता रहा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...