भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी मैं नरेंद्र शिवाजी पटेल को फिर स्थान, रायसेन जिले को मिला भरपूर स्थान। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, June 9, 2021

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी मैं नरेंद्र शिवाजी पटेल को फिर स्थान, रायसेन जिले को मिला भरपूर स्थान।

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी मैं नरेंद्र शिवाजी पटेल को फिर स्थान, रायसेन जिले को मिला भरपूर स्थान।

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी मैं नरेंद्र शिवाजी पटेल को फिर स्थान, रायसेन जिले को मिला भरपूर स्थान।
फ़ाइल फोटो

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की सूची जारी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने बहु प्रतीक्षित कार्य समिति सदस्यों की त्रिस्तरीय सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश पदाधिकारियों की सूची पूर्व में घोषित हो चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अब 23 स्थाई आमंत्रित सदस्य, 162 प्रदेश कार्यकरणी सदस्य तथा 217 बिशेष आमंत्रित सदस्यों के नाम घोषित किये गए।

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी मैं नरेंद्र शिवाजी पटेल को फिर स्थान, रायसेन जिले को मिला भरपूर स्थान।
फ़ाइल फोटो

घोषित लिस्ट में रायसेन जिले को मिला भरपूर स्थान

प्रदेश कार्यकारिणी में पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत, स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी व पूर्व राष्ट्रीय मंत्री युवा मोर्चा व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेन्द्र शिवाजी पटेल को लिया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव, होशंगाबाद सांसद उदय प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा व विजय पटेल को लिया गया। इन सबकी नियुक्ति से रायसेन जिले की चारों विधानसभा का प्रतिनिधित्व होता है एवं सभी की नियुक्ति पर रायसेन जिले के भाजपा नेताओं व समस्त कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर है। सभी नेताओ व समस्त कार्यकर्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेताओ का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...