टकली दुल्हन का शादी के 15 दिन बाद खुला राज तो पति व ससुराल वालों ने भेजा मायके, क्लिक कर जाने पूरी खबर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, July 16, 2021

टकली दुल्हन का शादी के 15 दिन बाद खुला राज तो पति व ससुराल वालों ने भेजा मायके, क्लिक कर जाने पूरी खबर।

टकली दुल्हन का शादी के 15 दिन बाद खुला राज तो पति व ससुराल वालों ने भेजा मायके, क्लिक कर जाने पूरी खबर।


टकली दुल्हन का शादी के 15 दिन बाद खुला राज तो पति व ससुराल वालों ने भेजा मायके, क्लिक कर जाने पूरी खबर।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। यहां पत्नी के सिर पर बाल न होने का राज खुलने के बाद पति ने शादी के 15 वें दिन उसे छोड़ दिया, घटना पीपीगंज इलाके की है। शादी के 15 दिन बाद पता चला कि शादी के वक्‍त दुल्‍हन के सिर पर विग था, शादी होने तक दूल्‍हे या उसके घरवालों को जानकारी नहीं हुई। दुल्‍हन ससुराल पहुंची तब भी यह राज दबा रहा। लेकिन एक दिन अचानक विग निकल गया और दुल्हन के इस राज से पर्दा उठ गया। शादी के कुछ दिनों बाद अचानक पत्‍नी के सिर से नीचे गिरा विग देखकर पति हैरान रह गया। मामले की जानकारी पूरे परिवार को हो गई। इसके बाद सबने मिलकर तय किया और दुल्‍हन को वापस उसके मायके भेज दिया। इस घटना के बाद लड़की के घर वाले बुरी तरह परेशान हैं, उन्‍होंने पुलिस से न्‍याय की गुहार लगाई है।

उधर, लड़के वालों का कहना है कि शादी हो गई, दुल्‍हन ससुराल आ गई लेकिन किसी को कभी नहीं लगा कि लड़की के सिर पर दिख रहे बाल नकली हैं। सब ठीक ही चल रहा था कि एक दिन लड़की के सिर से विग गिर गई। तब ससुराल वालों को पहली बार पता चला कि उसके सिर पर बाल नहीं हैं। उसने विग से इसे छिपा रखा था। आरोप है कि इसके बाद ससुराल वालों ने दुल्‍हन को मायके भेज दिया। उनका कहना था कि लड़की के घरवालों ने इस बात को छिपा कर शादी की थी। उधर, लड़की की मां ने पीपीगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीपीगंज पुलिस ने गुरुवार को दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया था।

दोनों पक्षों से बातचीत कर पुलिस ने मामले में हल निकालने की कोशिश की लेकिन लड़का पक्ष तैयार नहीं हुआ। इसके बाद एक सप्ताह में दोनों पक्षों के बीच पंचायत की बात तय की गई है। पीपीगंज थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि लड़की के सिर पर बाल न होने की वजह से उसके पति ने घर से निकाल दिया है। दोनों पक्षों में बातचीत से हल नहीं होगा तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...