जिंदा जली महिला ने बहन को बताया था 2 दिन से बच्चों के लिए खाना नहीं है, घर मे झगड़ा हो रहा है बच्चे भूखे हैं, ये मुझे मार डालेंगे, सुबह आऊँगी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, July 11, 2021

जिंदा जली महिला ने बहन को बताया था 2 दिन से बच्चों के लिए खाना नहीं है, घर मे झगड़ा हो रहा है बच्चे भूखे हैं, ये मुझे मार डालेंगे, सुबह आऊँगी।

जिंदा जली महिला ने बहन को बताया था 2 दिन से बच्चों के लिए खाना नहीं है, घर मे झगड़ा हो रहा है बच्चे भूखे हैं, ये मुझे मार डालेंगे, सुबह आऊँगी।


जिंदा जली महिला ने बहन को बताया था 2 दिन से बच्चों के लिए खाना नहीं है, घर मे झगड़ाहो रहा है बच्चे भूखे हैं, ये मुझे मार डालेंगे, सुबह आऊँगी।

ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में 30 साल की एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में झुलसने से मौत हो गई है, घटना शनिवार रात 10 बजे की है। गंभीर हालत में महिला को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां रविवार सुबह 6 बजे उसने दम तोड़ दिया। घटना से पहले उसने अपनी बहन को फोन किया था, जिसमें उसने कहा था कि झगड़े हो रहे हैं बच्चे, दो दिन से भूखे हैं, ऐसा ही रहा तो यह मुझे मार डालेंगे। पति ने इसे हादसा बताया है, जबकि मृतका की बहन ने इसे हत्या बताया है। घटना से दो घंटे पहले उसने अपनी बहन से बात की थी। इसमें उसने कहा था कि दो दिन से घर में क्लेश मचा है। बच्चों के लिए खाना तक नहीं हैं, ऐसा ही रहा तो यह मुझे मार डालेंगे।

शहर के खासकी बाजार निवासी 30 साल की देवी भदौरिया की शादी 2014 में बहोड़ापुर कटीघाटी सुभाष नगर निवासी प्रेमसिंह तोमर के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं। देवी तोमर की बहन ज्योति भदौरिया ने बताया कि शादी के बाद से ही पति उसे परेशान कर रहा था। वह कोई काम नहीं करता था और मारपीट करता था। शनिवार रात 7 से 8 बजे के बीच देवी ने उसे कॉल किया था, तब उसने अपने दिल की हर बात बताई। बहन को समझाया था और सुबह आने की बात कही, पर इसी बीच रात 11 बजे प्रेमसिंह ने सूचना दी कि देवी खाना बना रही थी तभी सिलेंडर में अचानक आग लग गई और वह झुलस गई। जब परिवार अस्पताल पहुंचा तो वह गंभीर हालत में थी। यहां पति ने बताया कि मिट्‌टी का तेल डालकर उसने खुद आग लगाई है। रविवार सुबह 6 बजे महिला ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...