रायसेन/बरेली, हॉकी मैदान सुधार के लिए किए गए थे 50 लाख खर्च, परिणाम स्वरूप नहीं हो सका कोई भी सुधार, मुख्य द्वार भी टूटा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, July 30, 2021

रायसेन/बरेली, हॉकी मैदान सुधार के लिए किए गए थे 50 लाख खर्च, परिणाम स्वरूप नहीं हो सका कोई भी सुधार, मुख्य द्वार भी टूटा।

हॉकी मैदान सुधार के लिए किए गए थे 50 लाख खर्च, परिणाम स्वरूप नहीं हो सका कोई भी सुधार, मुख्य द्वार भी टूटा।

रायसेन/बरेली, हॉकी मैदान सुधार के लिए किए गए थे 50 लॉक खर्च, परिणाम स्वरूप नहीं हो सका कोई भी सुधार, मुख्य द्वार भी टूटा।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। शहर में ना तो कोई खेल मैदान और ना ही कोई स्टेडियम, समय-समय पर होने वाले आयोजनों के लिए यहां-वहां से चंदा एकत्रित कर हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान का समतलीकरण ग्रीष्म और वर्षा ऋतु बीत जाने के बाद करवा लिया जाता है। बाकी के दिनों में मैदान पर बिल्डिंग मटेरियल के वाहनों का जमावड़ा रहता है जिस कारण मैदान से निकलना भी दूभर बना रहता है। लगभग 2 वर्ष पहले नगर परिषद बरेली के माध्यम से लगभग 50 लाख खर्च कर मैदान के तीन तरफ दर्शकों के बैठने के लिए पत्थर लगवाए गए थे, साथ ही ऊपर टीन सेट की छांव की गई थी।


नाम के लिए किए गए कार्य और स्वयं की पूर्ति के लिए किया गया कार्य पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। लगाए गए टीन सेट जहां-तहां से जर्जर होते दिखाई दे रहे हैं, उनके नीचे लगे पत्थर भी कहीं-कहीं दिखाई दे रहे हैं। जहां बैठने की व्यवस्था की गई थी वहां लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है, संपूर्ण मैदान कीचड़ और दलदल के रूप में परिवर्तित हो चुका है। नगर परिषद के माध्यम से किए गए लाखों रुपए खर्च सिर्फ दिखावा साबित हुए, क्योंकि जो राशि यहां पर मैदान के सौंदर्य करण के लिए खर्च की गई थी उसका 25 प्रतिशत मैदान पर लगाया गया बाकी की राशि का गोलमाल किया गया। यही कारण है कि आज मैदान की दशा और दिशा देखने लायक है। वहां से नया मोहल्ला जाने वालों को मैदान से निकलना दूभर हो रहा है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...