Post Top Ad
Monday, July 5, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
सिंगरौली
सिंगरौली पुलिस की मिली बड़ी सफलता, इलेक्ट्रानिक आइटम की चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय शातिर आरोपी गिरफ्तार, 58 लाख से अधिक कीमत का मश्रुका बरामद।
सिंगरौली पुलिस की मिली बड़ी सफलता, इलेक्ट्रानिक आइटम की चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय शातिर आरोपी गिरफ्तार, 58 लाख से अधिक कीमत का मश्रुका बरामद।
फरियादी संतोष कुमार साहू पिता हृदयलाल साहू उम्र 37 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 04 मोरवा ने 29 जून को थाना बैढ़न में रिपोर्ट दर्ज की थी कि उनका ड्रोन कैमरा कीमत करीबन 1,50,000 रूपये का किसी अज्ञात व्यक्ति ने बस स्टैण्ड के पास से चोरी कर लिया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बैढन में अपराध क्र. 799/21 धारा 379 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसी प्रकार 29-30 जून की दरम्यानी रात दीपेश कुमार शाह पिता रामबरण शाह उम्र 30 निवासी हर्रहवा की शिवपहडी सासन स्थित न्यू आकृति फोटो स्टूडियो नामक दुकान से रात्रि में अज्ञात व्यक्ति द्वारा ताला तोड़कर उसका 1,50,000 रूपये का ड्रोन कैमरा, 30 जून को फरियादी राकेश शर्मा पिता रामसेवक शर्मा उम्र 31 वर्ष निवासी सिगरौली का मस्जिद तिराहे के पास से 1,61,775 रुपये कीमत का निकान कंपनी का जेड सिक्स कैमरा और एक जुलाई को फरियादी अखिलेश कुमार शाह पिता हीरालाल शाह उम्र 28 वर्ष निवासी गनियारी का पैनासोनिक कंपनी का वीडियो कैमरा ट्रामा सेन्टर के पास से कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर लिया है। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर अनुसंधान में लिया गया। कोतवाली थाना क्षेत्र में इलेक्ट्रानिक आइटम की लगातार चोरी की वारदातों को देखते हुये पुलिस अधीक्षक सिंगरौली बीरेन्द्र कुमार सिंह ने घटना को अत्यन्त गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिगरौली अनिल सोनकर के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर देवेश कुमार पाठक तथा थाना प्रभारी बैढन निरीक्षक अरूण कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में चार टीमें गठित कर अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। कोतवाली पुलिस को पतारसी के दौरान चार जुलाई को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक आदमी दो कैमरे लेकर बिलौजी में बेचने के फिराक में घूम रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी रामभजन शाह पिता रामाधार शाह उम्र 27 वर्ष निवासी नवजीवन बिहार को दो कैमरे सहित पकड़ा गया। कैमरों के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी के पास कोई दस्तावेज नही होना पाया गया। पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा चोरी की वारदातें घटित करना कबूल किया गया। आरोपी द्वारा विगत 03-04 वर्ष से जिला सिगरौली एवं जिला सोनभद्र में विभिन्न स्थानों खासकर शादी समारोहों में जाकर इलेक्ट्रानिक आइटम फोटो कैमरे, वीडियो कैमरे, ड्रोन कैमरे, मोबाइल, लैपटाप, टीवी, एम्प्लीफायर, डीजे लाईट, बैट्री चार्जर, फ्लैश लाईट आदि सामग्री चोरी करना बताया। आरोपी द्वारा चोरी किया गया सामान अपने घर मे रखना बताया गया। आरोपी द्वारा चोरी की गई सामग्री मोबाइल फोन एवं कैमरे में से कुछ सामग्री अज्ञात व्यक्तियों को गुरूनानक टेलीकाम एण्ड इन्टर सर्विस के नाम से छपवाई गई फर्जी रसीद के माध्यम से बिक्री करना बताया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने कुल 33 नग फोटो, वीडियो एवं ड्रोन कैमरे, 153 नग मोबाइल, सात नग लैपटाप, दो नग टीवी, एक नग पोर्टेबल डीवीडी, 15 नग डीजे लाईट, एम्प्लीफायर बड़ी संख्या में मोबाइल चिप, पेन ड्राइव, एम्प्लीफायर, बैट्री आदि सामग्री कुल कीमत करीबन 58 लाख रूपये बरामद की हैं। आरोपी रामभजन अत्यन्त शातिर अंतर्राज्यीय अपराधी है जो जप्त मोबाइल फोनो में से कुछ में पत्रकार, इन्जीनियर का मोबाइल होना दो साल बाद चालू करना लिखा है। आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। आरोपी को पकडने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर, नगर पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाठक, निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय, उप निरी, नीरज सिंह, उप निरी, पुष्पेन्द्र धुर्वे, सउनि अरविन्द व्दिवेदी, प्र. आर. पिन्टू राय, वीरेन्द्र त्रिपाठी, पंकज सिंह, आर.जितेन्द्र सिंह,महेश पटेल और सुनील सिंह का विशेष योगदान रहा हैं।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# सिंगरौली
Share This
About Ghatak reporter
सिंगरौली
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
सिंगरौली
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद