Post Top Ad
Saturday, July 17, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन, जब मूंग समर्थन मूल्य पर खरीदी करना ही नहीं तो किसानों को क्यों दिया गया लॉलीपॉप, मंडी में ओने-पौने दामों पर मूंग बेचने को मजबूर किसान - विधायक देवेंद्र सिंह पटेल।
रायसेन, जब मूंग समर्थन मूल्य पर खरीदी करना ही नहीं तो किसानों को क्यों दिया गया लॉलीपॉप, मंडी में ओने-पौने दामों पर मूंग बेचने को मजबूर किसान - विधायक देवेंद्र सिंह पटेल।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह पटेल ने वर्तमान प्रदेश भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए बताया सरकार किसान विरोधी है। विधायक पटेल ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि प्रदेश की सरकार एवं केंद्र की सरकार वास्तव में किसानों के हितो में सही निर्णय लेती ही नहीं है। एक तरफ मूंग का समर्थन मूल्य 7195 कर रहे हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि मंडी में 4000-5000 रुपए में व्यापारी मूंग खरीद रहे हैं। जब समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी करना ही नहीं है तो उसकी घोषणा क्यों की गई, यह बात समझ से परे है। वर्तमान मैं खरीदी केंद्रों पर ग्रेडिंग के नाम पर, नमी के नाम पर, मिट्टी के नाम पर किसानों की मूंग वापस की जा रही है। यह किसान के साथ अत्याचार है, यही भाजपा सरकार किसानों के साथ कर रही है। किसान हैरान-परेशान होकर अपनी धान की फसल को देखते हुए ओने पौने दामों पर बेच रहे है, इससे भाजपा का चाल चरित्र चेहरा उजागर हो गया है। विधायक ने कहा कि सरकार कितनी किसान हितेषी है इसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी को चिट्ठी एवं कृषि मंत्री से मिल चुका हूं, मगर स्थिति जस की तस बनी हुई है। किसानों को प्रतिदिन मूंग खरीदी के नाम पर वापस किया जा रहा है, जो अब बर्दाश्त से बाहर है। अगर यही स्थिति रही तो आगामी समय में कांग्रेस पार्टी उग्र रूप धारण करने के लिए मजबूर होगी और किसानों के साथ प्रदर्शन करेंगे जब तक कि प्रत्येक किसान की मूंग नहीं तुल जाती और उसे भुगतान नहीं हो जाएगा। दूसरी तरफ महंगाई की मार और अब किसान पर अत्याचार यही है भाजपा सरकार। कई किसानों ने बताया कि एसएमएस के लिए भी पैसे लिए जा रहे हैं जो ज्यादा मोटी रकम दे दे उसका पहले एसएमएस भेज दिया जाता। बंदरबांट मची हुई है, किसानों को लूट कर खाया जा रहा है, सरकार दर्शक बनकर बैठी हुई है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद