Post Top Ad
Thursday, July 8, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन/बरेली, भाजपा प्रदेश सह संगठन महामंत्री ने ली जिला बैठक, संगठन के व्रत जाने, कार्यकर्ताओं में किया ऊर्जा का संचार।
रायसेन/बरेली, भाजपा प्रदेश सह संगठन महामंत्री ने ली जिला बैठक, संगठन के व्रत जाने, कार्यकर्ताओं में किया ऊर्जा का संचार।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। हितानंद शर्मा के प्रदेश सह संगठन महामंत्री बनने के बाद नगर बरेली में यह पहला दौरा था, पूर्व में संघ के विभिन्न दायित्व निभाते हुए अनेकों बार नगर भ्रमण पर आते हुए हजारों कार्यकर्ताओं से जीवंत परिचय रखने वाले हितानंद शर्मा के दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह बना हुआ था व भव्य स्वागत की तैयारियां की गई थी। कार्यक्रम भानंद गार्डन पिपरिया रोड पर रखा गया था। बैठक में संगठनात्मक रूप से अभी तक भाजपा मंडल अध्यक्षों द्वारा संचालित पार्टी की गतिविधियों की जानकारी पूछी गयी। पार्टी के प्रमुख 6 कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए शर्मा ने बूथ स्तर तक मजबूती से काम करने की हिदायत दी व कहाँ की जो कार्यकर्ता अपना बूथ नही जिता सकता उसके बारे में पार्टी विचार करेगी, हमारी पार्टी का नेता हमारा बूथ जितने वाला कार्यकर्ता हैं न कि हारे हुए बूथ का सफेद कमीज वाला 6 फिट का जवान। आगे निरन्तर सक्रिय रहने व अपने कार्यकर्ताओं के बीच मे बने रहने, उनके सुख-दुख में खड़े रहने की बात कही। वैक्सीनेशन को लेकर ग्रामीण इलाकों में जारूकता फैलाने में भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया, वृक्षारोपण को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। सबसे महत्वपूर्ण बात कही गयी की भापजा सत्ता में आने के लिए राजनीति नही करती बल्कि जिस उद्देश्यों को लेकर पार्टी का गठन हुआ, जिन संकल्पों को लेकर भाजपा के पितृ पुरुषों ने इस पार्टी की स्थापना की थी, जिनमे प्रमुख हैं, राम मंदिर, धार 370, एक देश एक निसान एक विधान, समान नागरिक संहिता उन उद्देश्यों की पूर्ति करने के लिए भाजपा राजनीति करती है। जिन्हें हम जब पूरी ताकत के साथ केंद्र में आये तब पूरा किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी, अटल, आडवाणी के संघर्षों के नतीजा है। मोदी पूरी ताकत से सत्ता के शीर्ष पर पहुँचे व उद्देश्यों को पूरा किया। देश हित मे अनेकों ऐतिहासिक निर्णय लिए। कोरोना काल मे जब विशव आर्थिक संकट की चिंता में डूबा था, तब भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी देशवासियों की जान बचाने के चिंता में थे, परिणाम 56 दिनों के लंबा लॉकडौन रहा। वैक्सीनेशन के मामले में विश्व भर में हम अग्रणीय बने हुए है। बैठक में जिलाध्यक्ष जय प्रकाश किरार, उदयपुरा पूर्व विधायक रामकिशन पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष मकरंद सिंह पटेल, प्रदेश कार्यसमिति नरेंद्र पटैल उपस्थित रहे। बैठक का संचालन राहुल पटेल (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा) ने किया। स्मृति चिन्ह में छीन्द धाम के हनुमान दद्दा की प्रतिमा भेंट की व शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। आभार व्यक्त अभिषेक राजपूत मंडल अध्यक्ष बरेली ने किया। जिला के 22 मण्डल से प्रतिनिधियों ने अपने अपने व्रत रखें। बैठक के अंत मे किसान मोर्चा के साथ शर्मा ने वृक्षारोपण किया एवं आंवले के पौधें रोपें।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद