रायसेन/देवरी, वैक्सीन लगवाने के लिए आए लोगो में टोकन को लेकर हुआ हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस, वैक्सीनेशन सेंटर खुलने से पहले ही होने लगी भारी गदर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, July 26, 2021

रायसेन/देवरी, वैक्सीन लगवाने के लिए आए लोगो में टोकन को लेकर हुआ हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस, वैक्सीनेशन सेंटर खुलने से पहले ही होने लगी भारी गदर।

वैक्सीन लगवाने के लिए आए लोगो में टोकन को लेकर हुआ हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस, वैक्सीनेशन सेंटर खुलने से पहले ही होने लगी भारी गदर।

  • वैक्सीनेशन सेंटरों पर जनप्रतिनिधियों ने नहीं ली कोई रुचि, इस कारण ग्रामीण करते रहे हंगामा और स्वस्थ विभाग होता रहा परेशान।

रायसेन/देवरी, वैक्सीन लगवाने के लिए आए लोगो में टोकन को लेकर हुआ हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस, वैक्सीनेशन सेंटर खुलने से पहले ही होने लगी भारी गदर।

घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। ग्राम थालादिधावन के हाई सेकेंडरी स्कूल में वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया था। वैक्सीनेशन सेंटरों पर सोमवार को कई बार हंगामा हुआ। इस कारण तीन बार वैक्सीनेशन सेंटर को बंद कराना पड़ा। परंतु गांव के जनप्रतिनिधियों ने वैक्सीनेशन कराने के लिए कोई रुचि नहीं ली और ग्रामीण हंगामा करते रहे। दूसरी और शासकीय कर्मचारियों से टोकन लूटने की कोशिश भी की गई। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी कई बार लोगों से निवेदन करते रहे कि आप लाईन लगाकर वैक्सीनेशन कराएं। परंतु ग्रामीण उनकी बातों को अनसुना करते रहे और वैक्सीनेशन सेंटर के अंदर हंगामा करने लगे। इस कारण पुलिस को भी वैक्सीनेशन सेंटर पर बुलाना पड़ा। पुलिस के आते ही सभी ग्रामीणों को लाईन में लगाकर वैक्सीन लगाई गई और पुलिस के जाते ही फिर वैक्सीनेशन सेंटरों पर लोग हंगामा करने लगे। गांव के कुछ लोगों का कहना है कि गांव के जनप्रतिनिधि वैक्सीनेशन सेंटरों पर सहयोग करते तो यह हंगामे की स्थिति नहीं बनती।

रायसेन/देवरी, वैक्सीन लगवाने के लिए आए लोगो में टोकन को लेकर हुआ हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस, वैक्सीनेशन सेंटर खुलने से पहले ही होने लगी भारी गदर।

हाई सेकेंडरी स्कूल में दो वैक्सीनेशन सेंटर बनाए

ग्राम थालादिघावन के हाई सेकेंडरी स्कूल में दो वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए थे। इन दोनों सैंटरो पर 600 वैक्सीनेशन डोज लगाए गए। परंतु केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती रही है। परंतु उनको रोकने के लिए गांव के जनप्रतिनिधियों ने कोई रुचि नहीं ली। परंतु केंद्र पर दो बार पुलिस को बुलाना पड़ा। जब कहीं जाकर वैक्सीनेशन हो पाया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...