Post Top Ad
Saturday, July 24, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, मुनि संघ के सान्निद्धय में मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व।
रायसेन/बरेली, मुनि संघ के सान्निद्धय में मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सकल जैन समाज ने आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज के प्रिय शिष्य मुनि श्री अक्षय सागर जी, मुनि श्री नेमीसागर जी एवं एलक श्री उपशम सागर जी महाराज के पावन सान्निद्ध में भक्ति भाव से गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया। नगर स्थित श्री चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में स्थित संत भवन में कार्यक्रम के प्रारम्भ में नन्ही बालिकाओं ने मंगलाचरण किया, इसके उपरांत दिगम्बर जैन पंचयात कमेटी ने आचार्य श्री विध्यासागर जी महाराज जी एवं कुंडलपुर के बड़े बाबा जी का चित्र अनावरण किया। तत्पश्च्यात कर्नाटक, महाराष्ट्र से पधारे श्रद्धालुओं द्वारा तीनों महाराज श्री को शास्त्र भेंट किये। इस अवसर पर अक्षयवाणी एप्प जिसमें पूज्य मुनि श्री अक्षय सागर जी से सम्बंधित सारी जानकारी उपलब्ध होगी उसका का अनावरण भी किया। पूज्य मुनि श्री अक्षय सागर जी महाराज जी ने गुरु पूर्णिमा पर्व की महत्ता बताते हुए कहा, मानी व्यक्ति को परमात्मा नहीं दिखते, सरल निरभिमानी व्यक्ति को सहजता से परमात्मा के दर्शन हो जाते है, गुरु व्यक्ति को अच्छे-बुरे का ज्ञान कराता है। इस अवसर पर एलक श्री उपशम सागर जी महाराज ने चातुर्मास की महिमा बताते हुए कहा गुरु पूर्णिमा पर्व एवं वीर शाशन जयंती दोनों पर्व मुनि संघ के सान्निध्य में मनाने का सौभाग्य बरेली वासियों को प्राप्त हो रहा है। पूज्य मुनि श्री नेमीसागर जी महाराज ने भी गुरु पूर्णिमा पर्व का महत्व बताया। पूज्य मुनि श्री ने कहा कि गुरु पूर्णिमा के साथ तीन पर्व औऱ भी मनाए जा रहे हैं। बरेली वासियों के भाग्य की सराहना करते हुए मुनि श्री ने श्रावकों से धर्म के मार्ग पर चल कर चातुर्मास में संयम रखते हुए मुनि संघ के सान्निध्य का लाभ लेकर जीवन सफल बनायें। इस अवसर पर कार्यक्रम में पंचयात कमेटी अध्यक्ष सुशील जैन, महामंत्री विमल जैन, उपाध्यक्ष गोपाल जैन, सहस राज जैन, पूर्व अध्यक्ष सुधीर बासल सहित सकल जैन समाज उपस्थित थी।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद