Post Top Ad
Friday, July 9, 2021
Home
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं में न रहे कोई कमी - प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह।
मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं में न रहे कोई कमी - प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह।
भोपाल। वन मंत्री और नरसिंहपुर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा है कि जिले के हर ब्लॉक मुख्यालय में डिजिटल एक्स-रे मशीन एवं सेल काउंटर मशीन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं आना चाहिये। डॉ. शाह शुक्रवार को नरसिंहपुर में जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक ले रहे थे। डॉ. शाह ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं की प्राथमिकता पहले से तय कर सक्रियता से कार्य करें। बैठक में बताया गया कि कोविड टीकाकरण में जिले में अब तक 2 लाख 88 हजार 250 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इसमें 2 लाख 37 हजार 447 व्यक्तियों को प्रथम डोज और 50 हजार 803 व्यक्तियों को द्वितीय डोज लगाये जा चुके हैं। मंत्री डॉ. शाह ने हिदायत दी कि 2 अक्टूबर तक जिले में टीकाकरण का शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जाये। मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना में निरस्त हुए आवेदनों का दोबारा परीक्षण कर कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी तरीके से नियंत्रण के लिये जिले में जागरूकता अभियान चलाकर मोटरसाइकिल पर 3 सवारी और बगैर हेलमेट वाहन चलाने वालों को समझाइश दी जाये। साथ ही ग्राम-स्तर तक बैठक आयोजित कर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाये। उन्होंने ट्रेक्टर ट्रॉलियों में रेडियम पट्टी लगी हो और उनका इंश्योरेंस हो, इसकी भी चेकिंग करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, विधायक जालम सिंह पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य जन-प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
Tags
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद