पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कैलाश विजयवर्गीय ने किया ट्वीट, सभी प्रभावितों को सुरक्षित रखने की ईश्वर से की कामना। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, July 16, 2021

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कैलाश विजयवर्गीय ने किया ट्वीट, सभी प्रभावितों को सुरक्षित रखने की ईश्वर से की कामना।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कैलाश विजयवर्गीय ने किया ट्वीट, सभी प्रभावितों को सुरक्षित रखने की ईश्वर से की कामना।


पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कैलाश विजयवर्गीय ने किया ट्वीट, सभी प्रभावितों को सुरक्षित रखने की ईश्वर से की कामना।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे।
विदिशा। गंजबासौदा गांव में कुआं के धसकने से करीब 40 लोग फंस गए थे, जिसमें से 15 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। 15-20 लोग अब भी कुएं में फंसे हुए हैं। इस हादसे को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ और कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया है। उन्होंने सभी प्रभावितों को सुरक्षित रखने की ईश्वर से कामना की है।


पूर्व सीएम कमलनाथ ने लिखा कि विदिशा जिले के गंजबासौदा में कई लोगों के कुएं में गिर जाने का मामला सामने आया है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दुर्घटना से प्रभावित सभी लोग सुरक्षित रहें और प्रशासन उन्हें तत्परता से उपचार मुहैया कराएं।

वहीं कैलाश विजयवर्गीय ने लिखा कि विदिशा जिले के गंजबासौदा तहसील के लाल पठार में कुएं में 1 बच्चे के गिरने के बाद उसे बचाने पहुंचे 40 से 50 लोग भी कुएं की मुंडेर धसकने से कुएं में जा गिरे, 20 लोगों को निकाल लिया गया है। मैं बाबा महाकाल से सभी के सुरक्षित होने की कामना करता हूं। विदिशा जिले के गंजबासौदा तहसील के लाल पठार में कुएं में 1 बच्चे के गिरने के बाद उसे बचाने पहुंचे 40 से 50 लोग भी कुएं की मुंडेर धसकने से कुएं में जा गिरे। 20 लोगों को निकाल लिया गया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...