Post Top Ad
Thursday, July 8, 2021
Home
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
दिव्यांगजनों को पहचान-पत्र देने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम - मंत्री पटेल।
दिव्यांगजनों को पहचान-पत्र देने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम - मंत्री पटेल।
भोपाल। सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश दिव्यांगजनों को पहचान-पत्र (यूडीआईडी) देने में देश में शीर्ष स्थान पर है। केन्द्र शासन द्वारा निर्धारित 6 लाख 7 हजार 313 लक्ष्य के विरुद्ध प्रदेश में अब तक 5 लाख 97 हजार से अधिक दिव्यांगजनों को पहचान-पत्र जारी किये जा चुके हैं। ट्रांसजेंडर को पहचान-पत्र देने में भी मध्यप्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। देश में सर्वप्रथम 8 जनवरी, 2021 को भोपाल कलेक्टर द्वारा ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को प्रमाण-पत्र जारी किये गये। पटेल ने यह बात अपने प्रभार जिले बुरहानपुर में प्रथम प्रवास के दौरान 3 दिव्यांगजन को परिचय एवं प्रमाण-पत्र, 4 नव-विवाहित जोड़ों को नि:शक्त विवाह प्रमाण-पत्र और मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत दिव्यांग कुमारी हर्षाली को लेपटॉप और आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए कही। पटेल ने मुख्यमंत्री नि:शक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना में प्रत्येक जोड़े को 2-2 लाख रूपये की राशि प्रदान की। विधायक सुमित्रा कास्डेकर और पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस भी मौके पर उपस्थित थीं। पटेल ने विभागीय और हितग्राहीमूलक योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बेहतर प्रबंधन के परिणाम स्वरूप आज बुरहानपुर जिले में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या शून्य है।
पशुपालन मंत्री पटेल ने आज बुरहानपुर जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी के लिये की गई व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और स्टॉफ से चर्चा भी की। चिकित्सालय में बच्चों के लिये 10 बेड गहन चिकित्सा इकाई, बच्चों के लिये वेंटीलेटर, बाईपेप, आईसीयू वार्ड, सीटी स्केन, सोनोग्राफी, सर्जिकल वार्ड, कोविड के उपचार के लिये पर्याप्त दवाइयाँ और उपकरण आदि की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सालय की 'अन्नपूर्णा रसोई' में तैयार किये गये पौष्टिक आहार का स्वाद लेकर सराहना की।
Tags
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद