Post Top Ad
Thursday, July 8, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
मध्य प्रदेश
मप्र में निजी स्कूल नहीं बढ़ा सकेंगे फीस, मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश।
मप्र में निजी स्कूल नहीं बढ़ा सकेंगे फीस, मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे।
मध्य प्रदेश में कोरोना काल में स्कूलों की फीस नहीं बढ़ेगी, प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। अब प्रदेश में स्कूल फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, साथ ही ऑनलाइन क्लास में स्कूल सिर्फ ट्यूशन फीस ही ले सकेंगे। दरअसल, कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के कारण फिलहाल मध्यप्रदेश में स्कूल बंद हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्कूल फीस ना बढ़ाने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा ट्यूशन फीस अभी नहीं बढ़ाई जाएगी, अभिभावकों से ट्यूशन फीस के अलावा अन्य मदो में फीस नहीं ली जाएगी। बता दें कि प्रदेश में कोरोना संकट काल के दौरान स्कूल बंद होने के बाद भी निजी स्कूलों में फीस वसूली को लेकर मनमानी जा रही थी। ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाने सख्त निर्देश दिए थे। जिला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में उन्होंने कहा था कि इस साल ट्यूशन फीस नहीं बढ़ाई जाएगी, ट्यूशन फीस ना बढ़ाने के लिए मेरे सख्त निर्देश हैं। साथ ही सीएम ने प्रदेश भर के सभी जिला कलेक्टर्स को स्कूलों पर नजर बनाए रखने के लिए कहा था।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद