Post Top Ad
Saturday, July 10, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
राजस्थान
नसेड़ी शिक्षक ने किया महिला सरपंच के यहां हंगामा, बाहर खड़े होकर करता रहा अभद्रता, हमेशा करता रहता है लोगों से झगड़ा।
नसेड़ी शिक्षक ने किया महिला सरपंच के यहां हंगामा, बाहर खड़े होकर करता रहा अभद्रता, हमेशा करता रहता है लोगों से झगड़ा।
भीलवाड़ा जिले के गंगापुर क्षेत्र की आमली ग्राम पंचायत में एक शिक्षक ने शराब के नशे में धुत होकर महिला सरपंच से धक्का-मुक्की कर दी। इस दौरान शिक्षक महिला सरपंच के घर पहुंचा और अभद्र व्यवहार किया। इस घटना के चलते सरपंच के घर के आगे ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसके बावजूद भी नशे में धुत शिक्षक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, वह अभद्र इशारे करता भी नजर आया। शिक्षक की इन हरकतों को ग्रामीणों ने कैमरे में कैद कर लिया। इस मामले की भनक लगते ही गंगापुर थाना प्रभारी जसवंत सिंह मौके पर पहुंचे। शिक्षक को हिरासत में लिया और उसका वाहन भी जब्त कर दिया। इस मामले में महिला सरपंच ने अपने साथ हुई घटना को लेकर मुकदमा भी दर्ज कराया है, उसके बाद पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
गंगापुर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राठौड़ ने बताया कि आमली ग्राम पंचायत में रहने वाला शिक्षक लालू राम जाट क्षेत्र का बीएलओ भी है। गुरुवार की शाम को लालू राम जाट शराब के नशे में आमली सरपंच मुन्नी देवी नायक के घर पहुंचा। उससे झगड़ा करते हुए अभद्र व्यवहार किया। शोर सुनकर मौके पर काफी ग्रामीण भी इकट्ठा हो गई। ग्रामीण शिक्षक को रोकने लगे, लेकिन नशे की हालत में शिक्षक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। स्थानीय लोगों ने बताया की आरोपी शिक्षक लालू राम जाट द्वारा शराब के नशे में क्षेत्र में झगड़ा करने और अभद्र व्यवहार करने के इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। शिक्षक के दिन भर नशे में धुत रहने की शिकायतों के बावजूद भी अधिकारियों की ओर से आज तक उसके खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। इसी के चलते उसका हौसला लगातार बुलंद होता गया। महिला सरपंच के घर में घुसकर उसके साथ धक्का-मुक्की करने की कोशिश भी की।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# राजस्थान
Share This
About Ghatak reporter
राजस्थान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद