होशंगाबाद के लाल विवेक सागर ने ओलंपिक में अर्जेंटीना के खिलाफ दागा शानदार गोल, जीत में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, July 29, 2021

होशंगाबाद के लाल विवेक सागर ने ओलंपिक में अर्जेंटीना के खिलाफ दागा शानदार गोल, जीत में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका।

होशंगाबाद के लाल विवेक सागर ने ओलंपिक में अर्जेंटीना के खिलाफ दागा शानदार गोल, जीत में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका।

होशंगाबाद के लाल विवेक सागर ने ओलंपिक में अर्जेंटीना के खिलाफ दागा शानदार गोल, जीत में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका।

भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य पुरूष हॉकी अकादमी एवंहोशंगाबाद के लाल और भारतीय हॉकी टीम के युवा मिडफील्डर विवेक सागर ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में अर्जेंटीना के खिलाफ हॉकी मैच में शानदार गोल दागकर भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विवेक की इस उपलब्धि से पूरा प्रदेश गोरवान्वित हो उठा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विवेक को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश के बेटे पर पूरे देश को गर्व है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि विवेक अपने प्रदर्शन में निरंतरता के जरिए ओलंपिक में भारत की जीत का ध्वज ऐसे ही थामे रहेंगे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने विवेक सागर को शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा है कि मध्य प्रदेश के लिए यह गर्व का क्षण है। राज्य हॉकी अकादमी के विवेक सागर ने टोक्यो ओलंपिक्स में गत चैंपियन अर्जेंटीना के खिलाफ खेलते हुए दूसरा गोल दाग कर भारतीय टीम को क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाने में महत्वपूर्ण योगदान किया है।

माँ से कहा 'गोल दाग कर आऊँगा'

विवेक के पिता रोहित प्रसाद ने बताया कि जिस क्षण विवेक ने विरोधी टीम के खिलाफ गोल दागा, वे क्षण उनके लिए बहुत अधिक खुशी का था। पूरे परिवार के आंखों में खुशी के आंसू थे। विवेक की माता कमला देवी ने बताया कि विवेक हमेशा वीडियो कॉल पर आशीर्वाद लेकर ही मैच खेलने जाता है। आज सुबह 3: 30 बजे उसने आशीर्वाद लिया और कहा कि गोल दाग के आऊंगा। विवेक के गोल से भारतीय टीम के जीतने से वो बहुत खुश हैं। उल्लेखनीय है की 29 जुलाई को खेले गए अपने चौथे ग्रुप मैच में अंतिम क्वार्टर में किए गए दो शानदार गोलों की मदद से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना को 3-1 से हरा दिया। भारत की यह चार मैचों में तीसरी जीत है। अब उसके खाते में 9 अंक हो गए हैं और वह अपने ग्रुप-ए में आस्ट्रेलिया (12) के बाद मजबूती से दूसरे क्रम पर विराजमान है। भारतीय टीम का अगले दौर में जाना तय हो गया है। भारत के लिए वरुण कुमार ने 43वें, विवेक सागर प्रसाद ने 58 वें और हरमनप्रीत सिंह ने 59वें मिनट में स्कुथ मिनट में गोल किए। अर्जेटीना के लिए एकमात्र गोल 48 वें कासेला ने किया।

विवेक सागर प्रसाद की उपलब्धियाँ

होशंगाबाद जिले की इटारसी तहसील के ग्राम शिवनगर चांदौन में मध्यम वर्गीय परिवार में जन्में शिक्षक रोहित प्रसाद के बेटे विवेक सागर ने वर्ष 2018 में फोर नेशंस टूर्नामेंट, काॅमनवेल्थ गेम्स, चैम्पियन ट्रॉफी, यूथ ओलम्पिक, न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज, एशियन गेम्स तथा वर्ष 2019 में अजलान शाह हॉकी टूर्नामेंट, आस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज और फाइनल सीरीज भुवनेश्वर जैसी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। विवेक सागर को यूथ ओलम्पिक में बेस्ट स्कोरर और फाइनल सीरीज भुवनेश्वर में बेस्ट जूनियर प्लेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया। एशियाड 2018 में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाली भारतीय टीम में शामिल मिडफिल्डर हॉकी खिलाड़ी विवेक 62 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं, जिन्हे वर्ष 2018 में मध्यप्रदेश शासन द्वारा एकलव्य अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...