Post Top Ad
Thursday, July 15, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, वाहन चोर पुलिस गिरफ्त में, थाना बम्होरी की बड़ी कार्यवाही।
रायसेन, वाहन चोर पुलिस गिरफ्त में, थाना बम्होरी की बड़ी कार्यवाही।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। थाना बम्होरी में वाहन चोर गिरोह को पुलिस गिरफ्त में लिया गया है। उक्त कार्यवाही थाना बम्होरी के द्वारा की गई है। रायसेन जिले में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के द्वारा सभी थानों को सख्त निर्देश दिए गए थे की लगातार जिले में हो रही वाहन चोरियों पर अंकुश लगाया जाए। वंही एसडीओपी सिलवानी के मार्गदर्शन में उक्त मोटरसाइकिल चोरो को थाना बम्होरी के द्वारा अपनी गिरफ्त में लिया गया है। थाना बम्होरी के द्वारा अपराध क्रमांक 114/21 धारा 379 भादवि में चोरी की गई मोटरसाइकिल के संबंध में राशिद खां पिता रफीक खां पठान निवासी कस्वा बम्होरी की गतिविधियां संदिग्ध होने पर राशिद से पूछताछ करने पर राशिद द्वारा कस्बा बम्होरी के शाबीर मुसलमान व शेरू मुसलमान, राकेश शिल्पी निवासी चैनपुर थाना बाड़ी के साथ उक्त मोटरसाइकिल चोरी करना एवं शेरू व राकेश के द्वारा मोटरसाइकिल ले जाना बताया व विगत चार माह से उदयपुरा, बाड़ी, बरेली, सुल्तानपुर, गौहरगंज, सीहोर एवं भोपाल से शाबिर, शेरू, राकेश के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करना एवं व चुराई हुई मोटरसाइकिल शाहरुख, दानिश, अतीक निवासी बम्होरी एवं ग्राम ककरुआ के मनोज ठाकुर व श्रीसिंह को पांच-पांच हजार रुपए में बेचना बताया। राशिद की निशानदेही पर उसके घर से चार मोटरसाइकिल एवं दानिश शाहरुख के पास से पांच मोटरसाइकिल अतीक के एक मोटरसाइकिल मनोज ठाकुर व श्रीसिंह के कब्जे से एक-एक मोटरसाइकिल जो कि साईन, पैशन, सीटी 100, डीलक्स कुल 12 मोटरसाइकिल कीमती 6 लाख रुपए की बताई जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना बम्होरी के कार्यवाहक निरीक्षक माया सिंह, सउनि मनोज धुर्वे एवं अन्य स्टाफ की अहम भूमिका रही।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद