मां-बाप की बात नहीं मानी, ये मेरी गलती, माफ कर दो- अब हम जिंदा नहीं रहेंगे :- यह कहकर प्यार में धोखा खाई युवती ने लगाई फांसी; विडियो वायरल। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, July 18, 2021

मां-बाप की बात नहीं मानी, ये मेरी गलती, माफ कर दो- अब हम जिंदा नहीं रहेंगे :- यह कहकर प्यार में धोखा खाई युवती ने लगाई फांसी; विडियो वायरल।

मां-बाप की बात नहीं मानी, ये मेरी गलती, माफ कर दो- अब हम जिंदा नहीं रहेंगे :- यह कहकर प्यार में धोखा खाई युवती ने लगाई फांसी।


मां-बाप की बात नहीं मानी, ये मेरी गलती, माफ कर दो- अब हम जिंदा नहीं रहेंगे :- यह कहकर प्यार में धोखा खाई युवती ने लगाई फांसी; विडियो वायरल।

पटना के फतुहा में प्रेमी से धोखा मिलने के बाद युवती ने पंखे से झूलकर सुसाइड कर लिया। मामला फतुहा थाने के बांकीपुर गोरख मोहल्ले का है। परिवार के खिलाफ जाकर 2020 में दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। प्रेमी उसे शादी के बाद घर नहीं ले गया। दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। 50 लाख रुपए की मांग से तंग आकर युवती ने शुक्रवार देर रात आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने अपनी मां के नाम एक वीडियो भी बनाया, जिसमें वह कह रही है- 'सब दिन आप लोगों (मां-बाप) का साथ नहीं देकर, उसका साथ दी। ये मेरी गलती है। अब माफ कर दो, जिंदा नहीं रहना चाहती हूं। बार-बार कहने पर भी वो घर नहीं ले जा रहा है।'

इस वीडियो के वायरल होने के बाद आक्रोशित लोगों ने पटना-फतुहा मुख्य मार्ग को शनिवार को जाम कर 3 घंटे तक जबरदस्त प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। प्रदर्शन कर रहे लोग लड़की के प्रेमी को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। प्रेमी की मां को गिरफ्तार करने के बाद ही जाम को हटवाया जा सका। मृतक की पहचान फतुहा निवासी अनुराधा कुमारी (20 वर्ष) के रूप में की गई है, वह BA की छात्रा थी। अनुराधा तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। दो बहनों की शादी पहले ही हो चुकी है। उसकी मां सुधा देवी और पिता राम दयाल महतो बेटे के लिए लड़की देखने गए थे। इसी बीच घर में अकेली अनुराधा ने आत्महत्या से पहले खुद का वीडियो बनाया और पंखे से झूल कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने राहुल राज उर्फ कन्हैया कुमार की मां को हिरासत में लिया है, तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ और लोगों ने सड़क जाम खत्म किया।


लोगों ने बताया कि मृतक कन्हैया उर्फ राहुल राज से प्रेम करती थी। 2020 में दोनों ने घर के विरोध के बावजूद कोर्ट में शादी कर ली थी। अंतरजातीय विवाह होने के कारण परिवार के लोग लड़की को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थे। इसके कारण शादी के बाद कन्हैया कभी अपनी पत्नी को अपने घर लेकर नहीं गया। अभी अनुराधा मायके में ही रह रही थी। दूसरी तरफ लोगों ने आरोप लगाया कि कन्हैया उर्फ राहुल राज शादी के बाद बराबर लड़की को प्रताड़ित करने लगा। कभी लड़की से दहेज के रूप में पैसे की मांग की जाती थी तो कभी लड़की को यह धमकी दी जाती थी कि उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। अनुराधा ने कई बार कन्हैया को समझाने-बुझाने का भी प्रयास किया, लेकिन उसकी हरकत दिन प्रतिदिन बढ़ती गई। लड़की के भाई ने बताया कि कन्हैया कुमार ने बहन को बहला-फुसलाकर कोर्ट में शादी कर ली थी। शादी के बाद कन्हैया बहन से दहेज स्वरूप 50 लाख रुपए की मांग कर रहा था। पैसा नहीं देने पर कन्हैया बार-बार लड़की को तरह-तरह की धमकी देता था। इसी धमकी से आहत उनकी बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। इधर, फतुहा थाना प्रभारी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। मामले की छानबीन की जा रही है। लड़के की मां को गिरफ्तार कर लिया गया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...