Post Top Ad
Friday, July 9, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/उदयपुरा, थाना उदयपुरा में फरियादियों की नही लिखी जाती एफआईआर, रिपोर्ट लिखाने गए पीड़ित और उसके साथी के साथ पुलिसकर्मी ने की अभद्रता।
रायसेन/उदयपुरा, थाना उदयपुरा में फरियादियों की नही लिखी जाती एफआईआर, रिपोर्ट लिखाने गए पीड़ित और उसके साथी के साथ पुलिसकर्मी ने की अभद्रता।
घातक रिपोर्टर, मिथलेश मेहरा, रायसेन/उदयपुरा।
उदयपुरा। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा लाख कोशिश की जा रही है की आपराधिक मामलो को गंभीरता से लिया जाया। वंही रायसेन पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला के द्वारा भी अपराधो पर अंकुश लगाया जा रहा है। जंहा उच्च अधिकारियों का प्रयास लगातार अपराध पर अंकुश और पीड़ितों की सुनवाई और न्याय का प्रयास किए जा रहे हो लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। उदयपुरा थाना में एफआईआर लिखवाने के लिए भी सोर्स की जरूरत पड़ती है, यदि उदयपुरा कोई फरियाद पहुचता है तो उसकी पहले हैसियत देखी जाती है। उदयपुरा थाना में रिपोर्ट करने के लिए ग्राम डुंगरिया (आवारिया) निवासी सुंदर लाल और रोहित रघुवंशी पहुँचे तो उनके साथ पुलिसकर्मी पीआर पाटिल के द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया, वंही रोहित रघुवंशी ने बताया की उनको कुर्सी से उठा दिया गया। वंही पीड़ित सुंदर लाल मेहरा के साथ ग्राम के दबंगो ने घर मे घुसकर मारपीट की गई। वह 4 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराने उदयपुरा थाना पहुचे थे लेकिन रिपोर्ट नही लिखी गई फिर उसके बाद 6 जुलाई को पहुचे तो खाना पूर्ति करके भिजा दिया। वंही 9 जुलाई को थाना प्रभारी प्रकाश शर्मा के पास पहुँचे तो उनके द्वारा बाहर वैठा दिया गया, वंही पुलिस कर्मी एफआईआर लिखने से मना करते रहे। जिम्मेदारो ने यह कहकर पलड़ा झाड़ दिया की हमने मारपीट करने वालो को समझा दिया, अगर वो दोबारा बोले तो बताना। लेकिन जिस कार्यप्रणाली से उदयपुरा पुलिस काम कर रही है उससे असामाजिक तत्वों के हौसले बुलन्द होते जाते है और यह बड़ी घटनाओं को अंजाम देने में कामयाब हो जाते है। यदि सही समय पर सही कार्यवाही होती है तो अपराध और अपराधियों पर अंकुश लग सकता है।
उक्त मामले की जांच एसआई संतोष सिंह कर रहे है, में मामले को देखकर बताऊंगा।
प्रकाश शर्मा, थाना प्रभारी, उदयपुरा
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद