Post Top Ad
Sunday, July 25, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/देवरी, बिजली विभाग की लापरवाही से तीन मूक जानवरों की हुई मौत।
रायसेन/देवरी, बिजली विभाग की लापरवाही से तीन मूक जानवरों की हुई मौत।
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। इन दिनों विद्युत विभाग की मनमानी चरम सीमा पर जारी है। अधिकारियों की लापरवाही के चलते जिला रायसेन की जनपद पंचायत उदयपुरा की ग्राम पंचायत नया खेड़ा में 3 गाय माता मौत के मुंह में चली गई। घटना सुबह लगभग 8.00 से 9.00 बजे की है, जब ग्रामीण राम जानकी मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए गए तो देखा कि मंदिर के सामने रखें ट्राँसफार्मर के नीचे तीन गाये मृत अवस्था में पड़ी मिली। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, पिछले वर्ष भी विद्युत विभाग की लापरवाही सामने आई थी। जब एक दूसरे ट्राँसफार्मर के तार जमीन पर गिरे पड़े थे, जहां दो गाये और एक शियार करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी। जबकि यह ट्राँसफार्मर तो ग्राम के बीचो-बीच रखा है, जहां सामने राम जानकी मंदिर है, जहां भक्तगण रोजाना सुबह-शाम भगवान के दर्शन को जाते हैं। वहीं बगल में शासकीय प्राथमिक शाला है, जहां बच्चे पढ़ने को जाते हैं। तथा उसी ट्राँसफार्मर के नीचे से शासकीय माध्यमिक शाला को भी रास्ता जाता है। ट्राँसफार्मर इतनी नीचाई पर रखा हुआ है कि अगर कोई लंबा व्यक्ति पास से गुजरे तो उसका सिर छू जाए। वही ग्राम से बाहर बने पचमढ़ी टोले के लोगो का आना-जाना भी इसी ट्राँसफार्मर के नीचे से होता है, जो भविष्य में किसी बड़ी घटना को न्यौता दे रहा है। वही वार्ड क्रमांक 4 में भी लाईट के अर्थ का तार टूटा पड़ा है, स्थानीय ग्रामीण प्रमोद दुबे ने कहा कि गुरु पूर्णिमा के दिवस पर यह घटना हुई है जो बहुत दुखद घटना है। इससे पहले भी दूसरे मोहल्ले के ट्राँसफार्मर के यहां भी पिछले वर्ष 3 गायों की करंट लगने से मौत हो चुकी है। ग्रामीण राघवेंद्र रघु ने बताया कि यह ट्राँसफार्मर खराब हो गया था जिसको लगभग दो-तीन दिन पहले रिप्लेस किया था जिसको ग्राम के ही व्यक्तियों ने ट्राँसफार्मर को रखा था। विद्युत विभाग का कोई कर्मचारी नहीं आया, गायों की मौत एक दुखद घटना है। विद्युत विभाग को इसकी जांच करना चाहिए। ग्रामीण चतुर बिहारी रघुवंशी ने कहा कि मैंने पहले ही उन लोगों से कहा था कि ट्राँसफार्मर का अर्थ खराब है, लेकिन उन लोगों ने ट्राँसफार्मर खराब बताकर ट्राँसफार्मर रिप्लेस कर दिया। उसी अर्थ के कारण गायों की मौत हुई है, इसमें विद्युत विभाग की पूरी लापरवाही है। चतुर बिहारी रघुवंशी ने बताया कि इस प्रकार की समस्या होती है तो विद्युत विभाग का कोई कर्मचारी देखने को नहीं आता। बिजली विभाग के कर्मचारी मात्र बिल लेकर रुपए लेने आते हैं।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद