Post Top Ad
Monday, July 5, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/देवरी, क्षेत्रीय विधायक ने मूंग खरीद केंद्र का किया निरीक्षण, खरीदी केंद्र पर पाई गई कई गड़बड़ियां।
रायसेन/देवरी, क्षेत्रीय विधायक ने मूंग खरीद केंद्र का किया निरीक्षण, खरीदी केंद्र पर पाई गई कई गड़बड़ियां।
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल ने देवरी क्षेत्र का निरीक्षण किया एवं मध्य प्रदेश सरकार पर कई सवालिया निशान दागे। विधायक देवेंद्र पटेल ने रेवा वेयरहाउस मूंग खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया जिसमें सर्वेयर द्वारा किसानों की मूंग में नमी बता कर नहीं खरीदी जा रही है, कहीं मिट्टी एवं धूल का बहाना बना दिया जाता है जिससे किसान काफी परेशान हो रहे हैं। किसानों की समस्या को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल रेवा वेयर हाउस पर पहुंचे तो सरकार पर विफर पड़े और कहा कि यह सरकार रेत माफिया, शराब माफिया, भू-माफिया एवं गुंडों की सरकार है। यह सरकार किसान विरोधी है एवं किसानों के साथ अन्याय कर रही है। जबरदस्ती किसानों को परेशान किया जा रहा है। मध्य प्रदेश सरकार जल्दी ही रायसेन जिले के किसानों की मूंग नहीं खरीदती है तो हम सभी किसानों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे।
विधायक देवेंद्र पटेल ने कहा कि कोरोना काल में भी सरकार ने मौत के आंकड़े छुपाए हैं एवं लोगों को भ्रमित किया है। सही आंकड़े सरकार ने जनता तक नहीं पाहुचाए है और कोरोना काल में बहुत से अपनों ने जान गवाई है लेकिन सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए मौत के आंकड़े भी छुपा गई। वहीं बीजेपी के कुछ विधायकों ने भी सरकार पर आरोप लगाएं, मध्यप्रदेश में जंगल राज चल रहा है। मध्यप्रदेश में कोई भी व्यक्ति अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है, बहुत बड़े पैमाने पर मां नर्मदा में अवैध उत्खनन जोरों पर चल रहा है। विधायक देवेंद्र पटेल ने कहा कि जल्द से जल्द मध्य प्रदेश सरकार को रायसेन जिले में सभी किसानों की मूंग खरीदी चालू करवा देना चाहिए नहीं तो हम सभी किसानों के साथ सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन करेंगे।
सरकार यह ना सोचें की किसानों के साथ कोई नहीं है, मैं हमेशा किसानों के साथ खड़ा हूं एवं खड़ा रहूंगा एवं सरकार की ईट से ईट बजा कर रख दूंगा। अन्नदाता किसान को जबरजस्ती मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा परेशान किया जा रहा है। डीजल के दाम, पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे है मोदी सरकार में महंगाई से लोगों की बहुत बुरी हालत है एवं युवा बेरोजगार होते जा रहे हैं। जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है जब से हमारे देश पर कोई ना कोई आपदा आ रही है। यह सरकार अमीरों की सरकार है एवं हर वर्ग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। इसमें अफसरशाही हावी है, अधिकारी किसी की सुनते भी नहीं है, अधिकारी अपने आप को तीस मार खा समझ रहे हैं, लेकिन अधिकारी यह ना भूले की हर 5 साल में सत्ता परिवर्तन होता है, अधिकारी को इमानदारी से जनता की सेवा करना चाहिए। क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल के साथ में सभी देवरी क्षेत्र के कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com






No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद