Post Top Ad
Saturday, July 17, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
बुरहानपुर
मध्य प्रदेश
पूर्व सांसद स्व. नंदकुमार सिंह चौहान के सपनों को साकार करेगी प्रदेश सरकार - मुख्यमंत्री चौहान।
पूर्व सांसद स्व. नंदकुमार सिंह चौहान के सपनों को साकार करेगी प्रदेश सरकार - मुख्यमंत्री चौहान।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पूर्व सांसद स्व. नंदकुमार सिंह चौहान के अधूरे सपनों को साकार करने में प्रदेश सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। बुरहानपुर जिले के विकास के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बिना नंदू भैया के बुरहानपुर जिले के विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती। मुख्यमंत्री चौहान शनिवार को बुरहानपुर के परमानंदजी गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने लगभग पौने दो सौ करोड़ रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। इनमें 106 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और 67 करोड़ रूपये की लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जला कर किया गया। मुख्यमंत्री चौहान ने कन्या-पूजन भी किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत नागरिकों को उनके घर तक पाईप लाईन और नल के माध्यम से पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना है। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि बुरहानपुर में आगामी 25 सितम्बर तक हर घर में नल से शुद्ध पानी पहुँचाना सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री चौहान ने कोविड-19 की तीसरी संभावित लहर की तैयारियों के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा तैयार कार्य-योजना पुस्तिका और बुरहानपुर जिले के आत्म-निर्भर रोडमेप-2023 संबंधी पुस्तिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री चौहान ने 5 चिकित्सक का कोरोना योद्धा के रूप में सम्मान किया और शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों से वर्चुअली चर्चा की।
मुख्यमंत्री चौहान ने बुरहानपुर जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 की रोकथाम के लिए किये गये कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सीमा पर स्थित होने के बावजूद इस जिले में कोरोना को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया गया है। पिछले 33 दिनों से बुरहानपुर जिले में एक भी कोरोना का पॉजिटिव केस नहीं आया है। इसके बावजूद भी कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग की आदत को छोड़ना नहीं है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोविड संक्रमण की रोकथाम के संबंध में बुरहानपुर मॉडल की देश भर में प्रशंसा हो रही है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बुरहानपुर सबसे मीठे केले के लिए देश-विदेश में जाना जाता है। केले की गुणवत्ता में और सुधार कर इसका निर्यात बढ़ाया जायेगा। प्रभारी मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में बुरहानपुर जिला तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि बुरहानपुर के विकास को और गति दी जायेगी। विधायक ठा.सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि जिले का भू-जल स्तर प्रदेश में सबसे कम है। अतः यहाँ सिंचाई एवं पेयजल के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए इंदिरा सागर का पानी खण्डवा जिले से नहर के माध्यम से लाने की आवश्यकता है। उन्होंने इसके लिए सिंचाई योजना स्वीकृत करने का अनुरोध किया। नेपानगर विधायक कास्डेकर ने मुख्यमंत्री चौहान को नेपानगर में हुए विकास कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने गत 15 वर्षों में बुरहानपुर जिले में कराये गये विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री चौहान का आभार माना। उन्होंने ताप्ती मेगा रिचार्ज परियोजना को स्वीकृत कराने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने बुरहानपुर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में 'अटल स्मृति स्मारक' का लोकार्पण किया। उन्होंने स्मारक में पुष्पांजलि भी अर्पित की। मुख्यमंत्री चौहान ने यहाँ पौध-रोपण भी किया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'मास्क अप बुरहानपुर' अभियान का शुभारंभ भी किया। उन्होंने बुरहानपुर जिले की पहचान 'केले की फसल' के प्रतीक चिन्ह को मास्क लगाकर नागरिकों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित भी किया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# बुरहानपुर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
बुरहानपुर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद