रायसेन/बरेली, पैसा देकर भी नहीं मिल पा रहे खरीददारों को प्लाट, जॉइंट वेंचर में बिके प्लाटों के खरीदार जमीन मालिक विकाश कार्य करने वाले व सेल्समैन के विवादों में उलझी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, July 5, 2021

रायसेन/बरेली, पैसा देकर भी नहीं मिल पा रहे खरीददारों को प्लाट, जॉइंट वेंचर में बिके प्लाटों के खरीदार जमीन मालिक विकाश कार्य करने वाले व सेल्समैन के विवादों में उलझी।

पैसा देकर भी नहीं मिल पा रहे खरीददारों को प्लाट, जॉइंट वेंचर में बिके प्लाटों के खरीदार जमीन मालिक विकाश कार्य करने वाले व सेल्समैन के विवादों में उलझी।

  • भूमि स्वामी ने उपभोक्ताओं को गोली मारने की दी धमकी।


रायसेन/बरेली, पैसा देकर भी नहीं मिल पा रहे खरीददारों को प्लाट, जॉइंट वेंचर में बिके प्लाटों के खरीदार जमीन मालिक विकाश कार्य करने वाले व सेल्समैन के विवादों में उलझी।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। नगर में अवैध कालोनियों की बाढ़ आई हुई है, ऐसी ही एक कालोनी श्रीनाथ रेसीडेंसी में अपने प्लाट पर कब्जा करने पहुचे ख़रीददार कॉलोनाइजर्स ओर जमीन मालिक के विवाद में उलझे। उपभोक्ता 100 से अधिक प्लाट खरीददारों के पैसे लेकर भी नही दे रहे मालिकाना हक, पुलिस को मौके पर पहुचकर सम्भालनी पड़ी व्यवस्था। प्लाट खरीददारों में कुछ रसूखदार तो कुछ गरीब तबके के लोग बीते 7 साल से अपने प्लाट पर घरौंदा बनाने का सपना देख रहे है खरीदादर, लेकिन आपसी विवाद में नही निकला हल। साल 2015 में श्रीनाथ रेसीडेंसी को पिपरिया के श्याम भार्गव ओर राजेन्द्र रघुवंशी ने बरेली भूमि स्वामी धीरेंद्र नाथ विदुआ के साथ ज्वाइंट बेंचर में शुरू की थी, रजिस्ट्री के राइट भूमि स्वामी धीरेंद्र नाथ विदुआ के पास थी बाकी कालोनी के विकास और प्लाट बेचने का काम इनके पार्टनर यानी श्याम भार्गव ओर राजेन्द्र रघुवंशी के पास थी। तीनो पार्टनर की एक डीड भी तैयार हुई थी 2014 में इस कालोनी की ओपनिंग हुई और इस कालोनी के प्लाट धड़ा-धड़ बिकने लगे। कहते है पैसे में बड़ी ताकत होती है इन तीनो पार्टनर की पैसे को लेकर विवाद हुआ और 2015 से यह कालोनी विवादों में आ गयी।


बीते सात साल से प्लाट खरीदार अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे है। कॉलोनाइजर श्याम भार्गव आज बरेली आये और प्लाट खरीदारों को अपने प्लाट पर कब्जा दिलवाने लगे, इसी बात से भूमिस्वामी के दोनों बेटे अक्षय विदुआ ओर अनन्त विदुआ भी वहां पहुचे। प्लाट कब्जे करने आये लोगो से बदतमीजी से बात करने लगे और गालियां देने लगे, यहां तक अक्षय विदुआ तो गोली मारने की बात कहने लगे। फिर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। अगर तीनो पार्टनर्स बैठकर बात करे तो शायद इस समस्या का हल निकल भी सकता है। जिन लोगो ने पैसे दे दिए और उनको कब्जा नही मिला तो वो क्या करे। इस तरह की अवैध कालोनिया जिनके पास किसी प्रकार की परमिशन नही है कैसे प्लाट बिक्री कर सकती है और शासन के राजस्व को चुना लगा सकती है। यह एक मामला नही है इस तरह की ओर भी कालोनी है जिनकी जांच हो।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...