रायसेन/बरेली, एसडीएम ने जारी किया शोकाज नोटिस, किसानों की प्रमुख समस्याओं को लेकर रखी गई बैठक। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, July 29, 2021

रायसेन/बरेली, एसडीएम ने जारी किया शोकाज नोटिस, किसानों की प्रमुख समस्याओं को लेकर रखी गई बैठक।

एसडीएम ने जारी किया शोकाज नोटिस, किसानों की प्रमुख समस्याओं को लेकर रखी गई बैठक।

रायसेन/बरेली, एसडीएम ने जारी किया शोकाज नोटिस, किसानों की प्रमुख समस्याओं को लेकर रखी गई बैठक।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। भारतीय किसान संघ द्वारा जारी धरना में किसानों की प्रमुख समस्याओं में विद्युत मण्डल की समस्या को हल करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी बरेली ने अपने कार्यालय में उप प्रबंधक विद्युत मण्डल एवं उपयंत्री के साथ भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल की बैठक रखी। भारतीय किसान संघ ने विद्युत मण्डल द्वारा  बिना किसान की उपस्थिति में बनाये गये फर्जी चोरी के प्रकरणों को तुरन्त समाप्त करने का आग्रह किया जिस पर उप प्रबंधक विद्युत मंडल ने कहा कि किसान को एक सप्ताह के अन्दर अपनी बात रखने का समय होता है। जिस पर भारतीय किसान संघ ने कहा कि प्रकरण बनने के बाद किसान को सूचित नहीं किया जाता कि उसके ख़िलाफ कोई चोरी का प्रकरण बना है। किसान को तब इस बात का पता चलता है जब प्रकरण अदालत में प्रस्तुत कर दिए जाते हैं और उस समय किसान के पास अपना पक्ष रखने का कोई मौका ही नहीं रहता। साथ ही इस समस्या पर अनुविभागीय अधिकारी ने निर्देश दिया कि जो प्रकरण अदालत में प्रस्तुत नहीं किए हैं उन प्रकरणों पर किसानों को एक बार सुनने का मौका अवश्य दिया जाए। भारतीय किसान संघ ने ग्राम अकोला में 1 किसान की डीपी टूटे हुए खंभे पर रखे होने की समस्या बताई जिस पर अनुविभागीय अधिकारी ने घोर अनियमितता बताते हुए सम्बन्धित जेई और लाइनमैन को तुरन्त प्रभाव से नोटिस जारी करने का निर्देश उपप्रबन्धक गौतम क्षितिज को दिया। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी ने कहा कि जब पिछले माह मेंटिनेंस को लेकर बैठक में निर्देश जारी किए थे तब मेंटिनेंस क्यों नहीं किया गया। अनुविभागीय अधिकारी ने अपने रीडर को बुलाकर निर्देश दिए कि उक्त बैठक में उपस्थित उपयंत्री को तुरन्त शोकाज नोटिस जारी किया जाए एवं उनसे मीटिंग के बाद आज दिनांक तक कहां-कहां क्या-क्या मेंटिनेंस का काम किया उसकी लिखित में रिपोर्ट तुरन्त कार्यालय को प्रस्तुत किए जाएं और उसकी प्रति उप प्रबंधक को दी जाए। भारतीय किसान संघ ने कहा कि इस समय किसानों की न तो मूंग बिकी है और न ही उनके पास भुगतान हेतु पैसे हैं। अतः वसूली को अगले माह तक के लिए स्थगित किया जाये। अनुविभागीय अधिकारी ने भारतीय किसान संघ से कहा कि आपकी अन्य महत्वपूर्ण समस्या सहकारी विभाग से सम्बन्धित अधिकारियों को कल बुलाया जाएगा जिनके साथ आपकी बैठक कर समस्या का हल किया जाएगा। ज्ञात हो कि भारतीय किसान संघ जिला रायसेन का धरना किसानों की मूंग खरीदी में अनियमितता एवं अन्य समस्याओं को लेकर पिछले 5 दिन से तहसील कार्यालय के सामने अनवरत रूप से जारी है। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल में संतोष पटेल, भगवान सिंह, केसर सिंह, प्रथवि पाल, नारायण पनारिया, निर्मल चौधरी एवं एडवोकेट गोविंद सिंह ठाकुर शामिल थे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...