Post Top Ad
Tuesday, July 6, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
व्यापार
रायसेन/सिलवानी, किसानों को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ, तरबूज-खरबूज ने दिलाई सिलवानी को पहचान।
रायसेन/सिलवानी, किसानों को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ, तरबूज-खरबूज ने दिलाई सिलवानी को पहचान।
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। कृषि क्षेत्र के उन्नयन के लिए सरकार ने रोड मैप बनाया और अलग कृषि कैबिनेट बनाकर इस मद में पर्याप्त आवंटन उपलब्ध कराया। राज्य के अन्य जिलों में उन्नत खेती और आधुनिक तकनीक के बल पर किसान समृद्ध भी हो रहे हैं। परंतु, कृषि विभाग के अधिकारियों की लापरवाही व विकासखंड स्तरीय कृषि पदाधिकारी की मनमानी के कारण तहसील के आम किसान इन योजनाओं से लाभांवित नहीं हो पा रहे हैं। किसानों के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, मैक्रोमोड, आईसोपोम, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, कृषि यांत्रिकीकरण, श्रीविधि धान प्रत्यरक्षण, संकर धान प्रत्यरक्षण, अनुदानित दर पर धान-बीज वितरण, जीरो टिलेज से गेहूं उत्पादन, राष्ट्रीय कृषि विकास उपयोजना, हरित चादर जैसी अनेक योजनाएं चलायी जा रही है। परंतु, इन योजनाओं के लाभ का बड़ा हिस्सा, कृषि यंत्र विक्रेता, खाद विक्रेता और विभाग के अधिकारी सांठ-गांठ कर हड़प लेते हैं। कुछ किसान भी लाभांवित होते है, लेकिन आम किसान इससे प्राय: ही रह जाते हैं। विभाग द्वारा किसान की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार नहीं किया जाता है और विभाग की योजनाओं का लाभ राजनैतिक हस्तक्षेप एवं पहचान, रिश्तेदारों तक ही सीमित किया जाता है।
चुन्हैटिया के किसान प्रकाश श्रीवास्तव पिछले तीन वर्ष से स्वयं की लागत से खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिये तरबूज, खरबूज एवं सब्जी की खेती कर रहे है। परंतु शासन द्वारा अभी तक कृषि विभाग की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिला है। किसान इजरायली प्रणाली से खेती कर रहा है, इस प्रणाली से कम पानी में भी फसल से अच्छा उत्पादन लिया जा सकता है। किसान को कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का लाभ मिल जाये तो वह वृहद स्तर पर खेती कर लोगों के लिये मिशाल बन सकता है। अभी आसपास के कई किसान उसकी उन्नत तकनीकी से की जा रही खेती को देखने आते है और किसान से सलाह लेते है। किसान द्वारा अन्य किसानों को सही जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराई जाती है। प्रशासन की कुछ सहायता से ही वह क्षेत्र के किसानों के लिये प्रेरणा स्रोत बन सकता है।
किसान प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा पिछले तीन वर्ष से उत्तम किस्म के तरबूज, खरबूज का उत्पादन किया जा रहा है। उनके द्वारा उत्पादित किये गए तरबूज, खरबूज को भोपाल, सागर, गाडरवारा, विदिशा सहित जिले में कई स्थानों पर सप्लाई की गई। तरबूज, खरबूज की क्वालिटी ऐसी थी एक बार खाने के बाद स्वाद नहीं भूलता और चुन्हैटिया के तरबूज, खरबूज मांग करता है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
# व्यापार
Share This
About Ghatak reporter
व्यापार
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन,
व्यापार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद