Post Top Ad
Friday, July 9, 2021
Home
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
बसों में एक प्रवेश द्वार दिव्यांगों के लिए बाधा रहित हो - आयुक्त नि:शक्तजन रजक।
बसों में एक प्रवेश द्वार दिव्यांगों के लिए बाधा रहित हो - आयुक्त नि:शक्तजन रजक।
भोपाल। नि:शक्तजन आयुक्त संदीप रजक ने कहा कि सवारी बसों में दिव्यांगजनों को सहूलियतपूर्ण आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दृष्टि से प्रत्येक बस में एक प्रवेश द्वार बाधा रहित बनाया जाए अथवा चलित बाधा रहित रैम्प बस स्टैंड पर उपलब्ध हो, जिससे दिव्यांगजन आसानी से सवारी बसों में प्रवेश अथवा निर्गम कर सकें। उन्होंने कहा कि बस स्टेंड पर भी समुचित रैम्प की सुविधा हो। सभी शासकीय कार्यालयों में दिव्यांगों के आने-जाने के लिए बाधा रहित सुविधा (रैम्प) का निर्माण कराया जाए। यथासंभव इन कार्यालयों में व्हील चेयर भी मौजूद रहे। रजक ने कहा कि सवारी बसों में शासन के निर्देशानुसार दिव्यांगों के लिए किराए में 50 प्रतिशत की छूट अनिवार्य रूप से दी जाए। रजक ने यह बात शुक्रवार को बैतूल में एडव्होकेसी बैठक लेकर जिले में सामाजिक योजनाओं के संचालन एवं दिव्यांगों के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली शासकीय सहूलियतों का समीक्षा करते हुए कही। रजक ने कहा कि दिव्यांगों का यूडीआईडी कार्ड होना बहुत जरूरी है। कार्ड के आधार पर ही उन्हें सभी सुविधाएँ मिलती हैं। सभी दिव्यांगों के यूडीआईडी कार्ड बनाए जाना सुनिश्चित किया जाए। कोविड वैक्सीनेशन में भी दिव्यांगों को प्राथमिकता दी जाए। वैक्सीनेशन केन्द्रों पर जो दिव्यांग टीकाकरण के लिए आ रहे हैं, उनको टीकाकरण करवाने में कोई परेशानी न आए। रजक ने सिनेमाघरों, बैंक, मॉल इत्यादि में दिव्यांगजनों के लिए रैम्प की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने सामाजिक सहायता योजना एवं दिव्यांगों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इन योजनाओं में पात्रों को पूरी संवेदनशीलता के साथ लाभ अथवा सहायता प्रदान की जाए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
Tags
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद