Post Top Ad
Tuesday, July 6, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/उदयपुरा, वेतन विसंगति के निराकरण को लेकर अतिथि शिक्षकों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।
रायसेन/उदयपुरा, वेतन विसंगति के निराकरण को लेकर अतिथि शिक्षकों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।
घातक रिपोर्टर, मिथलेश मेहरा, रायसेन/उदयपुरा।
उदयपुरा। मंगलवार 6 जुलाई 2021 को उदयपुरा ब्लॉक के समस्त अतिथि शिक्षकों ने मुख्यमंत्री जिला शिक्षा अधिकारी एवं तहसीलदार के नाम उदयपुरा तहसील दार संजय नागवंशी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि समस्त अतिथि शिक्षकों को इस सत्र नियमित किया जाए। ज्ञापन के माध्यम से दूसरी मांग है कि प्रदेश के कई तहसीलों में इस वर्ष के माह मई और जून का पूरा वेतन अतिथि शिक्षकों को दिया गया है, परंतु उदयपुरा ब्लॉक में माह मई और जून का विसंगति पूर्ण वेतन बनाया गया है जिसका अभी तक भुगतान भी नहीं किया गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि प्रदेश के समस्त अतिथि शिक्षकों को नियमित किया जाए एवं उदयपुरा ब्लॉक के समस्त अतिथि शिक्षकों का इस वर्ष के माह मई और जून का पूर्ण वेतन का भुगतान जल्द से जल्द करवाया जाए। मांग पूरी ना होने की स्थिति में समस्त अतिथि शिक्षक तहसील परिसर उदयपुरा में भूख हड़ताल पर बैठेंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
आपके द्वारा मामला संज्ञान में आया है, मैंने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को आदेशित किया है कि उदयपुरा ब्लॉक के अतिथि शिक्षकों को जल्द से जल्द माह मई और जून का वेतन सभी मापदंडों के अनुसार भुगतान करवाया जाए।
आनंद शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, रायसेन
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद