Post Top Ad
Thursday, July 15, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
क्षेत्र के किसानों की समस्या को लेकर दर्शन सिंह चौधरी के साथ मुख्यमंत्री से मिले पूर्व विधायक रामकिशन पटेल।
क्षेत्र के किसानों की समस्या को लेकर दर्शन सिंह चौधरी के साथ मुख्यमंत्री से मिले पूर्व विधायक रामकिशन पटेल।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। मध्यप्रदेश में मूगं की तलाई निरंतर जारी है, क्षेत्र के मूंग खरीदी केंद्रों पर किसानों को कुछ परेशानी आ रही है जिसको लेकर विगत कुछ दिनों पहले किसान पूर्व विधायक रामकिशन पटेल से मिले। पूर्व विधायक ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह के सानिध्य में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर पहुंचकर मुलाकात कर क्षेत्र के किसानों की समस्या को गंभीरता से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने भी मुख्यमंत्री से किसानों को आ रही समस्याओं के बारे में बताया, प्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक को आश्वासन दिया कि जल्दी आपके द्वारा रखी गई समस्याओं का निराकरण और प्रशासन अधिकारियों से चर्चा करूंगा।
किसान चिंता ना करें मूंग का दाना-दाना तोला जाएगा, किसान अन्नदाता हमारा भगवान है। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने भी कहां की मुख्यमंत्री किसान पुत्र किसानों की समस्याओं को बहुत करीबी से समझते हैं। युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल पटेल ने भी किसानों की समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा, इस बीच युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी भी मौजूद रहे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद