Post Top Ad
Sunday, July 4, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
बिहार
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों मे शादी के लिए कोई ट्रेक्टर से जा रहा तो कोई बनवा रहा बांस का पुल।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों मे शादी के लिए कोई ट्रेक्टर से जा रहा तो कोई बनवा रहा बांस का पुल।
बिहार। नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी होने के बाद परेशानी की कई कहानियां सामने आ रही हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की शादी भी प्रभावित हुई है। ऐसा ही एक मामला पश्चिम चंपारण जिले के बगहा के चूडीहरवा गांव में सामने आया है। गांव में एक बारात निकालने के लिए दूल्हे के परिवार को बांस का चचरी पुल (बांस का पुल) बनाना पड़ा। चूड़ीहरवा गांव के बबलू की बारात निकलती, उससे पहले ही बाढ़ की वजह से गांव का संपर्क टूट गया। पिता ने बेटे की शादी की पूरी तैयारी कर रखी थी। घर में मेहमान और रिश्तेदार भी पहुंच गए थे, लेकिन अचानक उनका गांव पूरी तरह बाढ़ से घिर गया। गांव में अचानक आई बाढ़ ने शादी की तैयारियों पर पानी फेर दिया। ऐसे में पानी को पार कर गांव से बारात निकाल पाना सम्भव नहीं था। फिर बबलू के पिता पारस लाल और पड़ोसियों ने नदी में तब्दील सड़क पर चचरी पुल बनाने की ठान ली। चचरी पुल बनाने के बाद दूल्हा मोटरसाइकिल से बारातियों के साथ अपने ससुराल भंगहा पहुंचा। दूल्हा के पिता ने चचरी पुल बनाने का खर्च खुद ही उठाया। रास्ता नहीं होने की वजह से दूल्हे को मोटरसाइकिल का सहारा लेना पड़ा, मोटरसाइकिल पर ही लड़के का परछावन भी हुआ।
वहीं, लौरिया प्रखंड के बसंतपुर पंचायत से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। बताया जाता है कि बाढ़ से परेशान पिता ने अपनी बेटी की शादी की पूरी तैयारी कर रखी थी। घर में मेहमान और रिश्तेदार भी पहुंच गए थे, लेकिन अचानक गांव पूरी तरह से बाढ़ से घिर गया। गांव में अचानक आई बाढ़ ने शादी की तैयारियों पर पानी फेर दिया। फिर भी दोनों पक्षों ने सूझ-बूझ दिखाई। दो किलोमीटर तक करीब 4 से 5 फीट पानी में ट्रैक्टर से यात्रा कर दूल्हा तिवारी टोला निवासी घनश्याम तिवारी के घर, यानी दुल्हन के दरवाजे पर पहुंच गया।
गाड़ियों के काफिले के साथ दूल्हा आलोक जैसे ही सिकरहना नदी से आधा किलोमीटर दूर सतवरिया लचका पर पहुंचा, आगे का रास्ता बाढ़ में डूबा मिला। दुल्हन पक्ष के लोग ट्रैक्टर लेकर उन्हें ले जाने के लिए वहां तैनात थे। काफी समझाने के बाद बाराती ट्रैक्टर से जाने को तैयार हुए। दूल्हे को गाड़ी से उतारकर ट्रैक्टर से दुल्हन के दरवाजे पर परिणय सूत्र में बंधने के लिए भेजा। शादी के बाद शनिवार को दूल्हा आलोक अपनी दुल्हनिया कुमारी रवीना को लेकर ट्रैक्टर से ही पूर्वी चंपारण के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के इजरा गांव जाएगा।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# बिहार
Share This
About Ghatak reporter
बिहार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद