Post Top Ad
Wednesday, August 25, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/मंडीदीप, खड़े ट्रक से जा भिड़ी अनियंत्रित मिनी बस, 10 सवारी घायल, गंभीर रूप से घायल दो सवारियों को भोपाल किया रेफर।
रायसेन/मंडीदीप, खड़े ट्रक से जा भिड़ी अनियंत्रित मिनी बस, 10 सवारी घायल, गंभीर रूप से घायल दो सवारियों को भोपाल किया रेफर।
घातक रिपोर्टर, दीपांशु सिंह जादौन, रायसेन/मंडीदीप।
मंडीदीप। नेशनल हाईवे 12 पर बुधवार शाम को मंडीदीप से औबेदुल्लागंज की ओर तेज रफ्तार मे जा रही मिनी बस क्रमांक एमपी-04-सीए-1644 अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक से जा भिड़ी। भिड़ंत इतनी तेज थी कि इस हादसे में 10 सवारियां घायल हो गई जिससे बस में चीख-पुकार मच गई। वहीं मौका पाकर बस ड्राइवर और कंडक्टर घायलों की मदद करने की बजाय भाग गए। इसी बीच किसी सवारी ने सतलापुर औद्योगिक थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उपचार के बाद घायलों की छुट्टी कर दी गई। वहीं पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। सतलापुर थाने में पदस्थ एएसआई जगदीश रघुवंशी ने बताया कि बुधवार शाम करीब 6.30 बजे एक मिनी बस 20-25 सवारी भरकर मंडीदीप से औबेदुल्लागंज की ओर जा गई थी। ड्राइवर ने तेज व लापरवाही से बस चलाते हुए जिलेटिन फैक्ट्री के पास स्थित ब्रिज के पास खड़े ट्रक से जा टकराई, जिससे इस हादसे में 10 सवारियां घायल हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने कहा कि एक्सीडेंट करने के बाद आरोपी ड्राइवर और कंडक्टर बस छोड़कर भाग गए जिनकी तलाश की जा रही है। एएसआई रघुवंशी ने बताया कि घायलों में 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई है। इनमें भागवती बाई 35 साल और 30 वर्षीय राधाबाई गंभीर रूप से घायल हुई है। दोनों को हाथ, पैर और सिर में चोटे आई हैं। इस कारण डॉक्टरों ने दोनों महिलाओं को भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद