Post Top Ad
Friday, August 27, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
शहडोल
मानव दुर्व्यापार के अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 18 बालक एवं एक बालिका दस्तयाब।
मानव दुर्व्यापार के अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 18 बालक एवं एक बालिका दस्तयाब।
भोपाल। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल झोन जी. जनार्दन द्वारा झोन के सभी पुलिस अधीक्षकों को गुमशुदा बालक/बलिकाओं की दस्तयाबी में कार्यवाही करने हेतु लगातार निर्देशित किया गया था। अवधेश कुमार गोस्वामी पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा पदभार ग्रहण करने के उपरान्त ही नाबालिग गुम बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी को स्वयं की प्राथमिकता पर रखा जाकर जिले के समस्त थाना प्रभारियों को प्रथम प्राथमिकता में नाबालिग गुमशुदा बालक/बालिकाओं को दस्तयाब करने हेतु निर्देशित किया गया। उल्लेखनीय है कि शहडोल जिले में पूर्व से मानव र्दुव्यापार के ऐसे गिरोह सक्रिय रहे है जो जिले के नाबालिग बच्चों को उत्तरप्रदेश में गन्ना उत्पादकों को बेचकर बलात श्रम कराते थे जिनकी घर वापसी नहीं हो पाती थी। यह एक गंभीर समस्या थी। अतः ऐसे मानव र्दुव्यापार के सक्रिय गैंग को रंगे हाथों पकडने के लिए पुलिस पुरजोर प्रयासरत थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मेरठ एवं हापुर उत्तरप्रदेश के मानव र्दुव्यापार का एक गिरोह शहडोल जिले के दूरस्थ गांव-गांव से गरीब नाबालिग बच्चों को ले जाने के लिए रवाना हो गया है। जो जिले के कई बच्चों को अपने एजेन्ट के माध्यम से ले जाने वाला है। मुखबिर से प्राप्त सूचना पर पुलिस आरोपियों के प्रत्येक मुव्हमेन्ट पर सूक्ष्मता से निगाह रखे हुए थी और उनकी लगातार ट्रेकिंग की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर यह निश्चित हो जाने पर कि उत्तरप्रदेश का गिरोह बच्चों को लेकर रवाना हो गया है पुलिस द्वारा घेराबन्दी करते हुए उत्तर प्रदेश पासिंग बस नम्बर यूपी-15-सीटी-4609 को नाबालिग बच्चों के साथ गिरफ्तार कर नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू कराने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। जप्त बस नंबर यूपी-15-सीटी-4609 के चालक सोनू कुमार शर्मा पिता प्रकाश शर्मा उम्र 37 साल निवासी आलमगिरपुर जिला बुलंदशहर उत्तरप्रदेश, दूसरा चालक सूरचंद पिता नानकचंद उम्र 34 साल निवासी जाग्रति विहार मेरठ उत्तरप्रदेश तथा एजेंट सकील अहमद पिता रौनक अली उम्र 29 साल निवासी ग्राम असोढ़ा जिला हापुर उत्तरप्रदेश के कब्जे से बच्चों कें परिजनो के बिना संज्ञान एवं बिना वैध संरक्षण कें षडयंत्र पूर्वक बंधुआ मजदूरी कराने के उद्देश्य सें मेंरठ लें जा रहे 19 नाबालिग बच्चों जयसिंह नगर के पास रोककर सुरक्षित दस्तयाब किया गया। पुलिस की तत्परता से 19 बच्चें मानव दुर्व्यापार गिरोह का शिकार होने सें बच पायें और इस गिरोह का खुलासा कर उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिन्होनें बताया कि वे बस मालिक सोनू कुमार पिता बुद्ध प्रकाश निवासी तेजगढ़ी जिला मेरठ उत्तरप्रदेश के कहने पर नाबालिग बच्चों को बंधुआ मजदूरी के लियें मेरठ ले जा रहे थे उक्त चारों आरोपियों के विरुद्ध मानव दुर्व्यापार व भारतीय दण्ड संहिता के प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है जिससे जिले में सक्रिय अन्य मानव तस्करी के गिरोह एवं जिले के अन्य बच्चों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल होने की पूर्ण संभावना है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# शहडोल
Share This
About Ghatak reporter
शहडोल
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
शहडोल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद