बेटी से दुष्कर्म के मामले में पिता को करना था सरेंडर, 3 बच्चों के सामने पत्नी पर चलाई 5 गोलियां, सल्फास खाकर खुद की नसें भी काटी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, August 22, 2021

बेटी से दुष्कर्म के मामले में पिता को करना था सरेंडर, 3 बच्चों के सामने पत्नी पर चलाई 5 गोलियां, सल्फास खाकर खुद की नसें भी काटी।

बेटी से दुष्कर्म के मामले में पिता को करना था सरेंडर, 3 बच्चों के सामने पत्नी पर चलाई 5 गोलियां, सल्फास खाकर खुद की नसें भी काटी।

बेटी से दुष्कर्म के मामले में पिता को करना था सरेंडर, 3 बच्चों के सामने पत्नी पर चलाई 5 गोलियां, सल्फास खाकर खुद की नसें भी काटी।

उदयपुर के हिरण मगरी क्षेत्र में शनिवार की शाम पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने बच्चों के सामने ही पत्नी पर 5 गोलियां दागी थीं। इसके बाद खुद सल्फास की गोली खा ली। फिर कलाई की नसें काट ली। आरोपी की हालत भी गंभीर है। मौके पर पहुंचे एडशिनल एसपी सिटी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि आरोपी की बेटी ने कंट्रोल रूम पर फोन करके घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि पिता ने मां की हत्या कर दी है। यहां मौके पर पहुंचे तो महिला की लाश मिली, वह MB अस्पताल में नर्स थी। आरोपी हिंदुस्तान जिंक का कर्मचारी था, जिसे कुछ दिन पहले प्रबंधन ने बाहर निकाल दिया था। घर के अंदर आरोपी भी निढाल मिला। उसने सल्फास की गोलियां खाकर नसें काट ली थी। कमरे में काफी खून फैला मिला। एंबुलेंस बुलाकर उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

बेटी से दुष्कर्म के मामले में पिता को करना था सरेंडर, 3 बच्चों के सामने पत्नी पर चलाई 5 गोलियां, सल्फास खाकर खुद की नसें भी काटी।

मेवाड़ा ने बताया कि 2020 में आरोपी की 15 वर्षीय बेटी ने अपने पिता पर ही यौन शोषण के आरोप लगाए थे। पॉक्सो में मामला दर्ज हुआ था। हाईकोर्ट से आरोपी को बेल मिली थी। यह मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा था। वहां से 4-5 दिन पूर्व ही कोर्ट ने बेल खारिज करने के आदेश दिए थे। आरोपी को संबंधित कोर्ट में सरेंडर भी करना था। एएसपी ने बताया कि मामला पूरी तरह पारिवारिक विवाद का है। मां और बेटी घर की ऊपरी मंजिल पर रहते थे। आरोपी और उसकी मां सहित परिवार के अन्य लोग घर के निचले हिस्से में रहते थे। पुलिस मान रही है कि आरोपी सरेंडर करने के फैसले से गुस्से में था। महिला हॉस्पिटल से ड्यूटी कर घर दोपहर करीब 3 बजे ही लौटी थी। तभी उसने सीढ़ियों पर जाते वक्त गोली मारी। बाद में कमरे में जाकर भी 4 गोली मारी। दोनों का 4 वर्ष का बेटा और 2 बेटियों सहित 3 संतानें हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...