Post Top Ad
Sunday, August 22, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, सकल जैन समाज ने मुनि संघ के आहार हेतु लगाया चौका, आज के दिन 700 मुनियों पर हुआ था घोर उपसर्ग।
रायसेन/बरेली, सकल जैन समाज ने मुनि संघ के आहार हेतु लगाया चौका, आज के दिन 700 मुनियों पर हुआ था घोर उपसर्ग।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। नगर में चातुर्मास हेतु विराजमान मुनि संघ के आहार हेतु सकल जैन समाज ने चौका लगाया। आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज जी के प्रिय शिष्य मुनि श्री अक्षय सागर जी, मुनि श्री नेमीसागर, एलक उपशम सागर मुनिराज के आहार हेतु आज नगर की जैन समाज ने घर-घर विधि पूर्वक चौका लगा कर आहार हेतु मुनि श्री का इंतजार किया। मुनिअक्षय सागर महाराज ने अपने प्रातः कालीन प्रवचन में रक्षाबंधन की कथा का बिशेष उल्लेख किया। महाराज श्री ने कहा आज के दिन हस्तिनापुर में आचार्य अकम्पनाचार्य के संघ के सात सौ मुनियों पर घोर उपसर्ग हुआ था। विष्णुकुमार मुनि द्वारा मुनि संघ की रक्षा की गई तब से रक्षा बंधन पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन चौका लगाकर पड़गाहन करने से अक्षय पुण्य मिलता है।
आज मुनि अक्षय सागर को आहार दान का सौभाग्य दिगम्बर जैन पंचयात कमेटी अध्यक्ष सिंघई सुशील जैन परिवार को प्राप्त हुआ। मुनि श्री नेमी सागर जी महाराज को आहार दान का सौभाग्य कोषाध्यक्ष चंदा भैया परिवार को प्राप्त हुआ। एलक उपशम सागर जी महाराज को आहार दान का सौभाग्य सुधीर जैन, मोनू जैन परिवार को प्राप्त हुआ। सकल समाज ने तीनों महाराज श्री को आहार दान करने वाले परिवारों के पुण्य की अनुमोदना की। इस अवसर पर मुनि संघ के दर्शन हेतु बड़ी संख्या में बाहर से पधारे दर्शनार्थी भी उपस्थित थे।जैन समाज के प्रचार मंत्री सुजय बासल ने बताया चातुर्मास हेतु विराजित मुनि संघ के सान्निध्य से सकल समाज में धर्म मय वातावरण बना हुआ है। प्रतिदिन मुनि संघ के प्रवचन चौका, आचार्य भक्ति में समाज उपस्थित होकर पूण्य लाभ ले रही है। रविवार को दोपहर में मुनि संघ के विशेष प्रवचन से सकल समाज धर्म लाभ ले रही है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद