रायसेन/बरेली, मंत्रियों ने 93 लाख से निर्मित थाने का किया लोकार्पण, कानून संबंधी नहीं की कोई बात, वैक्सीन से संबंधित दिए गए उद्बोधन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, August 26, 2021

रायसेन/बरेली, मंत्रियों ने 93 लाख से निर्मित थाने का किया लोकार्पण, कानून संबंधी नहीं की कोई बात, वैक्सीन से संबंधित दिए गए उद्बोधन।

मंत्रियों ने 93 लाख से निर्मित थाने का किया लोकार्पण, कानून संबंधी नहीं की कोई बात, वैक्सीन से संबंधित दिए गए उद्बोधन।

रायसेन/बरेली, मंत्रियों ने 93 लाख से निर्मित थाने का किया लोकार्पण, कानून संबंधी नहीं की कोई बात, वैक्सीन से संबंधित दिए गए उद्बोधन।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। मध्य प्रदेश सरकार के सहकारिता और रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद भदौरिया और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने रायसेन जिले के बरेली में 93 लाख रुपये की लागत से बनाए गए थाने के लोकार्पण किया। उन्होंने प्रसिद्ध छिंद मंदिर के दर्शन करने के बाद ग्राम पंचायत छुछार में बने वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया और बरेली में बने नवनिर्मित थाने का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत, मध्य प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया और स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी ने प्रसिद्ध छींद मंदिर के दर्शन किए इसके बाद ग्राम पंचायत छुछार में बने वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया, निरीक्षण के बाद बरेली थाने का लोकार्पण किया।

रायसेन/बरेली, मंत्रियों ने 93 लाख से निर्मित थाने का किया लोकार्पण, कानून संबंधी नहीं की कोई बात, वैक्सीन से संबंधित दिए गए उद्बोधन।

लोकार्पण के बाद मंत्री अरविंद भदौरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गरीबों के हितेषी हैं और एक अजातशत्रु नेता हैं जिनका राजनीति में कोई दुश्मन नहीं है और वह 24 घंटे काम करते हैं। कोरोना काल हो या बाढ़ की मुसीबत हो मुख्यमंत्री सदैव लोगों की भलाई के लिए ही लगे रहते हैं और रात-दिन गरीबो के लिये काम करते है। आपको बता दें कि दोनो मंत्री 93 लाख रुपये की लागत से बनाए गए थाने के लोकार्पण के अवसर पर पहुंचे थे। वहीं अरविंद भदौरिया ने कहा की शोध के बाद पता चला है कि 93 प्रतिशत लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगने के बाद पोजीविटी नही आती है, इसलिये आप सभी से निवेदन करता हू की सभी को कोरोना की वैक्सीन लगवाना चाहिये। दोनों मंत्रियों ने थाना प्रांगण में पौधारोपण भी किया।

https://youtu.be/0PhE5uzl17c

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...