Post Top Ad
Sunday, August 1, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
रायसेन के युवक ने भोपाल के राजा भोज सेतु से कूदकर की आत्महत्या करने की कोसिस, गोताखार और अन्य लोगो ने बचाई जान।
रायसेन के युवक ने भोपाल के राजा भोज सेतु से कूदकर की आत्महत्या करने की कोसिस, गोताखार और अन्य लोगो ने बचाई जान।
भोपाल की VIP रोड के पास स्थित राजा भोज सेतु पर शनिवार को गोताखोर ने फिल्मी अंदाज में एक युवक की जान बचाई। खुदकुशी करने के इरादे से आए युवक ने ब्रिज से छलांग लगाई ही थी कि एक गोताखाेर ने आकर युवक का एक हाथ पकड़ लिया। एक हाथ पकड़े रहने से युवक ब्रिज के ऊपर लटक गया। युवक हाथ छुड़ाकर नीचे कूदने की कोशिश करता रहा, वहीं गोताखोर उसे बचाने के लिए मशक्कत कर रहा था। यह देख कुछ और लोग वहां आ गए और युवक को समझाकर ऊपर खींचा। इतनी ही देर में पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। युवक काफी देर तक ऊपर आने के लिए तैयार नहीं था। उसका कहना था कि वह जान देकर ही रहेगा।
काफी मेहनत के बाद चार युवक किसी तरह उसे खींचकर ऊपर तक ला पाए। जान बचने के बाद युवक ने कहा कि गलती हो गई, नशे के कारण यहां आ गया था। अब दोबारा ऐसा नहीं करूंगा। पुलिस पूछताछ में युवक की पहचान शैलेंद्र के रूप में हुई, उसने बताया कि वह रायसेन से यहां घूमने आया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने हिदायत देते हुए परिजनों को सौंप दिया। तलैया थाने के थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि युवक का कहना है कि वह नशे की वजह से यहां पहुंच गया था, घटना शुक्रवार शाम की है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद