रायसेन/बरेली, निरंतर हो रही बारिश से शहर की सड़कें तरबतर, मोसम में घुली ठंडक। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, August 1, 2021

रायसेन/बरेली, निरंतर हो रही बारिश से शहर की सड़कें तरबतर, मोसम में घुली ठंडक।

निरंतर हो रही बारिश से शहर की सड़कें तरबतर, मोसम में घुली ठंडक।

रायसेन/बरेली, निरंतर हो रही बारिश से शहर की सड़कें तरबतर, मोसम में घुली ठंडक।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। बीते 1 सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जहां किसानों को जीवनदान दिया है, वही मौसम में भी ठंडक घोल दी है। वर्तमान में पानी की आवश्यकता किसानों को धान के लिए महसूस हो रही थी। जहां एक और सप्ताह भर से हो रही बारिश में शहर की सड़कों को तरबतर कर दिया है वहीं खेतों में धान के लिए किसानों के द्वारा लगाई जाने वाली धान के लिए तैयार किए गए खेत भी पानी से पूरी तरह से भर चुके हैं।


लगातार हो रही बारिश ने शहर के पीछे निकली सड़क के गड्ढों को पूरी तरह से भर दिया है, सड़क पर गड्ढों में पानी भरे होने के कारण वाहन चालको और राहगीरों को ज्ञात नहीं हो पा रहा है कि यहां गड्ढा है या सड़क, क्योंकि पहले से ही सड़क पूरी तरह से जर्जर है और निरंतर हो रही बारिश ने भी सड़क की बखिया उधेड़ कर रख दी है। वर्तमान में शहर की सड़क के हालात किसी गांव की सड़क से मिलते-जुलते नजर आ रहे हैं। सड़क को अगर दरकिनार किया जाता है तो हो रही बारिश से जहां किसानों को फायदा हुआ है वहां नगर वासियों ने भी राहत की सांस ली।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...