रायसेन/बरेली, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणीं की हुई घोषणा, राहुल बने प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, August 23, 2021

रायसेन/बरेली, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणीं की हुई घोषणा, राहुल बने प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी।

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणीं की हुई घोषणा, राहुल बने प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी।

रायसेन/बरेली, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणीं की हुई घोषणा, राहुल बने प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा। संतुलित संयमित सर्वहारा वर्गों को समाहित करते हुए, विभिन्न क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देते हुए सर्व स्वीकार्य कार्यकारिणी की घोषणा, प्रदेश के शीर्ष संगठन नेतृत्व के दिशानिर्देशानुसार व मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में की गई। विदित है कि रक्षाबंधन का पर्व हमारे भारतीय परिवेश में महत्वपूर्ण त्यौहार माना जाता हैं व भाई-बहन एक दूसरे की रक्षा का संकल्प लेते हैं। ऐसे पावन दिन प्रदेश में किसान मोर्चा की कार्यकारिणीं की घोषणा अपने आप मे महत्व रखती हैं। किसानों के हितों की रक्षा का वचन लेते हुए दर्शन सिंह ने अपने साथी पदाधिकारियों को रक्षाबंधन का तोहफा दिया व यह वचन भी लिया जो दायित्व आपको दिया गया हैं, उसके साथ आप आपकी योग्यता अनुसार न्याय करेंगे। भाजपा संगठन के प्रति समर्पण रखते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। प्रेदश सरकार की नीतियों, योजनाओं को धरातल पर उतारने का भरपूर प्रयास करेंगे, किसानों के हितों की रक्षा करेंगे व कृषि को लाभ का धंधा बनाने की केंद्र सरकार की योजना को साकार करने में कोई कसर नही छोड़ेंगे। जिला रायसेन को प्रतिनिधित्व देते हुए क्षेत्र के युवा राहुल पटैल बरेली को प्रदेश की टीम में शामिल किया गया व सह सोशल मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। राहुल पूर्व में युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रहें है, किरार समाज से आने वाले क्षेत्र के युवा की किसान समुदाय में अच्छी खासी पकड़ हैं। पूर्व में किसान संगठनों में रहते हुए अनेकों आंदोलनों का नेतृत्व किया हैं व किसानों की लड़ाई लड़ते हुए जेल तक गए हैं, क्षेत्र की प्रतिभा को सम्मान मिला। भाजपा के वरिस्ठ जनों, रामकिशन पटैल पूर्व विधायक, भगवत सिंह पटैल पूर्व विधायक, जोधाराम ठाकुर, धर्मेंद्र चौहान, मकरंद सिंह पटैल, हरनाम सिंह राजपूत, सुरेश पाठक, ठा. बीरेंद्र सिंह, अजय जैन, राजेन्द्र ठाकुर, बिट्ठल भूतड़ा, होशियार चौहान, रेवा सिंह, ऋषि परमार, कुलदीप विश्नोई, उमेश धाकड़, अरविंद दुबे, मोरब सिंह, शिव दुबे ने शुभकामनाएं दीं। राहुल पटैल ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व व क्षेत्रीय वरिष्ठ जनों का आभार माना व धन्यवाद ज्ञापित किया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...